उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

दून में कूड़े के ढेर में महिला की लाश, चेहरे व गले पर गहरे घाव

Spread the love

उत्तराखंड: 19 Nov. 2026, देहरादून / राजधानी स्थित थाना प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत   बुधवार  को  18-11-2026 की सांय समय करीब 06:00 बजे थाना प्रेमनगर को सूचना प्राप्त हुई कि प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत जामुनवाला में जंगल के अन्दर कूडे के ढेर के पास एक महिला का शव पडा हुआ है, उक्त सूचना पर थाना प्रेमनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, मौके पर एक महिला का शव कूडे के ढेर में पडा हुआ था, जिसके चेहरे व गले पर गहरे घाव के निशान थे। प्रथम दृष्टया उक्त महिला की किसी अन्य स्थान पर हत्या कर शव को छिपाने के उद्देश्य से उक्त स्थान पर फेंका जाना प्रकाश में आया हैं।

वही इस मौके पर फॉरेसिंक व एफएसएल की टीमों को बुलाकर घटनास्थल व उसके आसपास से आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। साथ ही मृतका की फ़ोटो व हाथ मे बने टैटू की फ़ोटो को सोशल मीडिया में प्रचारित/प्रसारित करते हुए उसकी शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत चौकी प्रभारी बिधोली द्वारा स्वयं वादी बनकर घटना के संबंध में थाना प्रेमनगर पर हत्या का अभियोग पंजीकृत कराया गया, जिसकी विवेचना थानाध्यक्ष प्रेमनगर द्वारा की जा रही है।

घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर घटना के अनावरण हेतु संबंधित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है, जिनके द्वारा घटनास्थल व उसके आसपास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी फुटेजो के अवलोेकन के साथ- साथ सर्विलांस व अन्य माध्यमो से घटना में शामिल संदिग्धों के संबंध में जानकारी एकत्रित की जा रही है। साथ ही मृतका की शिनाख्त हेतु जनपद के अन्य थानों, आसपास के जनपदों/ राज्यों से भी गुमशुदा महिलाओं के संबंध में जानकारी एकत्रित की जा रही है। घटनास्थल व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन में पुलिस को एक महत्वपूर्ण सुराग मिला है, जिसमें दिनाँक 17/11/2026 की रात्रि में घटनास्थल के पास पुलिस को एक संदिग्ध कार जाती हुई दिखायी दी है, जिसके सम्बंध में और अधिक जानकारी एकत्रित की जा रही है, जल्द ही घटना का अनावरण किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button