उत्तराखंडदेहरादून

राज्यपाल गुरमीत सिंह के 5 साल: ‘पांच मिशन’ से विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव

Spread the love

उत्तराखंड: 14 Sep. 2026, देहरादून / राजधानी स्थित उत्तराखंड लोक भवन में  सोमवार को  लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) 15 सितंबर, 2026 को उत्तराखण्ड के राज्यपाल के पद पर 5 वर्ष पूरा कर रहे हैं। 15 सितम्बर, 2021 को राज्यपाल के पद का दायित्व संभालने के बाद से राज्यपाल ने प्रदेश के विकास और जनकल्याण को केंद्र में रखते हुए अनेक महत्वपूर्ण पहल की हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल की शुरुआत में रिवर्स पलायन, महिला सशक्तीकरण एवं बालिका शिक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं तकनीक, जैविक एवं प्राकृतिक कृषि तथा वेलनेस को पांच प्रमुख मिशन के रूप में निर्धारित किया। पिछले पांच वर्षों में इन प्राथमिकताओं को शिक्षा, शोध, तकनीक, स्वास्थ्य, युवा, महिला सशक्तीकरण और जनभागीदारी से जोड़ते हुए अनेक अभिनव प्रयास किए गए हैं।

इस दौरान    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) की पांच वर्ष की यात्रा में संवैधानिक दायित्वों के साथ-साथ सेवा, संवाद, तकनीक, नवाचार और जनभागीदारी पर विशेष जोर दिखाई देता है। उत्तराखण्ड की भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए शिक्षा से लेकर एआई, शोध से लेकर स्टार्टअप, स्वास्थ्य से लेकर वेलनेस, महिला सशक्तीकरण से लेकर युवा प्रतिभा और पर्यावरण संरक्षण से लेकर सीमांत क्षेत्रों तक अनेक पहल की गई हैं।

वही इस  5 वर्षों की यात्रा में राज्यपाल का उद्देश्य यही रहा है कि उत्तराखण्ड की प्रतिभा, संसाधन और संभावनाएं प्रदेश के विकास की शक्ति बनें और देवभूमि उत्तराखण्ड को विकसित भारत@2047 की यात्रा में अपनी विशिष्ट भूमिका निभाने वाला राज्य बनाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button