उत्तराखंडदेहरादूनस्वास्थ्य

AIIMS कैंसर विभाग में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कार्मिकों को किया सम्मानित

Spread the love

उत्तराखंड: 05 MARCH 2026,    बृहस्पतिवार को देहरादून ।  एम्स, ऋषिकेश के कैंसर चिकित्सा एवं रुधिर विज्ञान विभाग में आयोजित समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को विशेष सम्मान से नवाजा गया। वही इस  समारोह में कैंसर रोग विशेषज्ञ एवं सह आचार्य डॉ. अमित सहरावत ने विभाग में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कार्मिकों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान से नवाजे गए कार्मिकों में अरविंद घिल्डियाल, शालिनी रावत, सुभाष चंद्र, राजेश नेगी व लक्ष्मण धाकड़ आदि शामिल रहे।

आयोजित समारोह में डॉ. सहरावत ने कहा कि सम्मान परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का प्रतिफल होता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सम्मान प्राप्त करने वाले लोगों की बेहतर कार्य करने को लेकर प्रतिबद्धता एवं जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं, क्योंकि सम्मानित व्यक्ति से परिवार व समाज की अधिक अपेक्षाएं होती हैं। उन्होंने कहा कि, “अनुशासन और मर्यादा जीवन में सफलता की कुंजी है। लिहाजा प्रत्येक व्यक्ति को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए।”

इस दौरान  डॉ. सहरावत ने कहा कि उत्कृष्टता की कोई सीमा नहीं होती, निरंतर सीखना, सीखे हुए को समाज में क्रियान्वित करना, स्वयं का आंकलन करना और बेहतर करने का प्रयास ही प्रगति का मार्ग है। उन्होंने सत्यनिष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को एक अच्छे कर्मचारी व जिम्मेदार नागरिक की विशेष पहचान बताया।

विभागीय कार्मिकों को होली की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक है। “होली हमें जीवन में सकारात्मक पहल करने व नकारात्मक विचारों के परित्याग करने की प्रेरणा देती है,”

इस अवसर पर डॉ. साईं, डॉ. हर्षा, डॉ. देविका सहित विभाग के अन्य चिकित्सक व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button