उत्तराखंडदेहरादूनमनोरंजन

मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता योजना के तहत 10 Oct. तक Online आवेदन

Spread the love

उत्तराखंड: 07 Oct. 2026, देहरादून / राजधानी स्थित उत्तराखंड में  मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता योजना के तहत साहस, पराक्रम, मानवीय संवेदना एवं विषम परिस्थितियों में धैर्यपूर्वक कार्य करने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। योजना का उद्देश्य असाधारण साहस एवं वीरता का प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करना तथा अन्य बच्चों को प्रेरित करना है।

इस दौरान   देहरादून  जिला कार्यक्रम अधिकारी जीतेन्द्र कुमार ने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रत्येक जनपद से एक बालक/बालिका का चयन कर सम्मानित किए जाने का प्रावधान है। इसके लिए आवेदन एवं नामांकन प्रक्रिया 10 अक्टूबर, 2026 तक ऑनलाइन की जा सकेगी। उन्होंने जनपद के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं प्रधानाचार्यों से पात्र बच्चों के आवेदन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन पोर्टल  wecd.uk.gov.in   पर कराने का अनुरोध किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button