उत्तराखंडदेहरादूनविविध

राज्य आंदोलनकारियों का बड़ा ऐलान, अगस्त के अंत में होगा प्रदेश स्तरीय सम्मेलन

Spread the love

त्तराखंड: 09 AUG. 2026, रविवार को देहरादून / राजधानी स्थित  कचहरी परिसर में शहीद स्मारक पर उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा मुख्यतः दो बिन्दुओं पर गहन चर्चा की गई जिसमें चिन्हीकरण में देरी होना और अगस्त माह के अन्त में राज्य आंदोलनकारियों के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन पर गहन चर्चा हुई।
बैठक का संचालन पूरण सिंह लिंगवाल एवं अध्यक्षता पुष्पलता सिलमाणा द्वारा की गई। प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी एवं प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती के साथ राधा तिवारी ने कहा कि शासन की हिला हवाली के चलते किसी भी जिले में जिलाधिकारी चिन्हीकरण प्रक्रिया में कोई पहल नहीं कर रहें हैं जिससे गत स्थापना दिवस पर माननीय मुख्यमन्त्री की घोषणा की अवहेलना कर रहें हैं। जगमोहन सिंह नेगी ने कहा कि इसी माह अन्त में सम्मेलन कों ऐतिहासिक बनाने हेतु सभी कों लगकर कार्य करना होगा ताकि हम राज्य के महत्वपूर्ण मुद्दों एवं राज्य आंदोलनकारियों के मुद्दों पर सत्र वार चर्चा होंगीं जिसमें बतौर मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमन्त्री शामिल होगें।

इस दौरान  राजेन्द्र बहुगुणा एवं शुभागा फर्स्वाण के साथ युद्धवीर चौहान ने कहा कि आज 09-माह बाद भी प्रदेश में अधिकारियों की कार्यशैली में ढीलेपन के कारण राज्य आंदोलनकारियों की उपेक्षा की जा रही हैं जिससे प्रदेश के शहीद परिजनों के साथ ही तमाम राज्य आंदोलनकारियों मॆं रोष व्याप्त हैं। रामलाल खंडूड़ी के साथ सुरेन्द्र रावत ने कहा क़ि सम्मेलन कों सफल बनाने हेतु सभी जगह सम्पर्क साधा जा रहा हैं और जल्द पदाधिकारियों की तैयारी बैठक की होंगीं।

वही इस अवसर पर  प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी , युद्धवीर सिंह चौहान , राजेन्द्र बहुगुणा , विशम्भर दत्त बौंठीयाल , रामलाल खंडूड़ी , प्रदीप कुकरेती , भरत सिंह पडियार , पूरण सिंह लिंगवाल , सुरेश नेगी , रतन अमोली , मोहन खत्री , गणेश डंगवाल , चन्द्र किरण राणा , ललित जोशी , प्रताप पंवार , सुरेश नेगी , मोहन थापा , सुशील चमोली , सुनील नौगांई , मनोज नौटियाल , मनोज नौटियाल , यशोदा रावत , राधा तिवारी , द्वारिका बिष्ट , सुशीला चन्दोला , राजेश्वरी नेगी , हरी सिंह मेहर , क्रांति अभिषेक बिष्ट , विनोद असवाल , पुष्पा रावत , सावित्री पंवार , सुधीर नारायण शर्मा , सुशील विरमानी , सुशील चमोली , पुष्पा नेगी , दुर्गा ध्यानी , सुमति पडियार , रामेश्वरी नेगी , यशोदा ममगांई , माहेश्वरी कंडारी , संगीता रावत , विनोद असवाल , क्रांति अभिषेक , प्रभात डण्डरियाल , उमेश रावत , साबी नेगी , सुबोधिनि भट्ट , सुलोचना नोडियाल , सुमति पडियार , दुर्गा बहादुर , सुभागा फर्शवाण , गीता नेगी , देवेश्वरी गुसांई , सुलोचना मेंदौला , आशा नौटियाल , आशा डंगवाल , गीता नेगी , आदि मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button