Uncategorized

राज्य मेले का दर्जा प्राप्त हरितालिका तीज उत्सव, इस बार और भी भव्य होगा आयोजन

Spread the love

उत्तराखंड: 02 AUG 2026, रविवार को देहरादून। गोर्खाली महिला हरितालिका उत्सव तीज कमेटी के तत्वावधान में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले हरितालिका तीज उत्सव मेला -2026 के आयोजन हेतु हरितालिका तीज उत्सव समिति की बैठक हुई| इस बैठक में सर्वसहमति से श्रीमती माया पंवार जी को हरितालिका तीज उत्सव मेला-2026की आयोजन अध्‍यक्ष चुना गया |सभी उपस्थित सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं |

समिति अध्यक्ष प्रभा शाह ने बताया कि विगत 19 वर्षों से हमारी हरितालिका तीज कमेटी –अपनी भाषा ,परम्परा एवं लोक संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव को एक भव्य मेले के रूपमें आयोजित करती आ रही है ,जिसमें देश – विदेश के कलाकारों एवं अतिथिगणों को आमंत्रित किया जाता है | इस मेले की भव्यता एवं लोकप्रियता को देखकर हरितालिका तीज उत्सव मेला -2019 में मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड माननीय त्रिवेंद्र सिंह रावतजी ने हरितालिका तीज उत्सव मेले को राज्य मेले का दर्जा दिये जाने की घोषणा की थी एवं राज्य कैलेंडर में भी हरितालिका तीज के दिन अवकाश प्रकाशित करनेकी घोषणा भी की थी | |

इस वर्ष हरितालिका तीज उत्सव मेला -2026का आयोजन रविवार, 06सितम्बर 2026 के दिन महेंद्रा ग्राऊंड गढ़ी कैंट देहरादून में भव्य रूप में किया जायेगा | आज इस महत्वपूर्ण बैठक में कमेटी की संरक्षक श्रीमती गोदावरी थापली, श्रीमती पूजा सुब्बा चन्द,श्रीमती मीनू क्षेत्री ,श्रीमती कविता क्षेत्री, श्रीमती पुष्पा क्षेत्री, श्रीमती प्रमिला खत्री, श्रीमती कविता शाही, श्रीमती मीनू आले, श्रीमती सविता क्षेत्री, श्रीमती संध्या थापा,श्री नरेन्द्र खत्री श्री मधुसूदन शर्मा श्री राजेन्द्र गुरूंग उपस्थित थे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button