उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

विवाद के दौरान गोली चलने से 2 युवक हुए थे घायल-घटना का खुलासा

Spread the love

उत्तराखंड: 05 JULY 2026, रविवार को देहरादून / राजधानी स्थित थाना रायपुर क्षेत्र में  04/07/2026 को वादी श्री दिवाकर खण्डूडी पुत्र जमानन्द खण्डूडी निवासी बंजारावाला राजेन्द्र विहार, देहरादून ने थाना रायपुर पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 03/07/2026 की रात्रि समय करीब 09:00 बजे वह अपने दोस्त नवीन राणा तथा रोहन कुमार के साथ रिंग रोड शराब के ठेके के बाहर खडे थे, इस दौरान 03-04 अज्ञात लोग दौडते हुए आये, जिनके द्वारा अपने पास रखी पिस्टल से 02 फायर किये गये, जिनमें से एक गोली उनके साथी नवीन राणा के कंधे पर तथा 01 गोली पास से गुजर रहे एक अन्य व्यक्ति कमेन्द्र शर्मा के पैर पर लगी, जिन्हें उनके द्वारा तत्काल उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां वह दोनो उपचाराधीन है। वादी द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र पर तत्काल थाना रायपुर पर मु0अ0सं0- 262/26, धारा 109 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर घटना के अनावरण तथा घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 05 अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा घटनास्थल व उसके आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन करते हुए घटना में शामिल संदिग्ध व्यक्तियों की फुटेज प्राप्त की गई, साथ ही पीडित व्यक्तियों व घटनास्थल पर मौजूद व्यक्तियों से पूूछताछ कर घटना में शामिल अभियुक्तों के सम्बंध में जानकारीयां एकत्रित की गई।

साथ ही  घटना में घायल व्यक्ति कमेन्द्र शर्मा से पूछताछ के आधार पर घटना में बिजनौर निवासी अक्षय प्रधान व उसके साथियों की संलिप्ता प्रकाश में आयी, जिनकी घायल व्यक्ति कमेन्द्र शर्मा से पूर्व से रजिंश चल रही थी। जिस पर तत्काल अलग-अलग टीमों को अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गैर प्रान्त व अन्य सम्भाविंत स्थानों पर रवाना किया गया। पुलिस टीमों द्वारा अभियुक्तों के सम्बंध में जानकारियां एकत्रित करते हुए आज दिनांक 05-07-2026 को घटना में शामिल 03 अभियुक्तों 1- अरुण कुमार 2- सन्नी कुमार 3- आदर्श सिंह को थानो रोड, सोढा सरोली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button