उत्तराखंडदेहरादूनसामाजिकस्वास्थ्य

दून के निजि हॉस्पिटल में लगी आग-एक महिला मरीज की मौत, 10 लोग मरीज व पुलिस सहित घायल

Spread the love

उत्तराखंड: 20 May 2026,बुधवार को देहरादून / राजधानी स्थित आज 20.05.2026 को 09:21 AM पैनेसिया हॉस्पिटल रिसपना पुल देहरादून में  बताया गया कि ICU में शॉर्ट सर्किट से AC में आग लगी थी जो फैल रही थी काफी धुआं भरा हुआ था फायर स्टेशन देहरादून कंट्रोल रूम को जैसे ही सूचना मिली त्वरित कार्यवाही करते हुए FS यूनिट मौके पर पहुंचे, मोटर फायर इंजन से आग को बुझाना शुरू किया व फायर यूनिट द्वारा साथ ही साथ फंसे लोगों को भी बाहर सुरक्षित स्थान तक निकाला व आग पर काबू पाया गया । मौके पर श्री मान CFO महोदय देहरादून मौजूद थे। जिनके दिशा निर्देशन में कार्य किया गया।

देहरादून हरिद्वार रोड स्थित पैनेसिया हॉस्पिटल में बुधवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय सहित कई अधिकारी पहुँचे पैनेसिया हॉस्पिटल  हादसे में एक बुजुर्ग महिला बीरावती की मौत हो गई, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक अस्पताल में आग एसी में शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगी। देखते ही देखते पूरे परिसर में धुआं फैल गया, जिससे मरीजों और अस्पताल स्टाफ के बीच हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद आनन-फानन में मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया।

 साथ ही बताया जा रहा है कि -ICU में भर्ती बुजुर्ग  महिला बीरावती की इस दौरान मौत हो गई। वहीं दो अन्य मरीज गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। साथ ही  अस्पताल प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह एसी में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

नाम पता मृतक–1- वीरवती पत्नी अमरनाथ निवासी ग्राम – कांवली, बल्लीवाला, देहरादून, उम्र 60 वर्ष

विवरण घायल व्यक्ति

1- राहुल कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव बूंद की मिल थाना नगीना नजीबाबाद बिजनौर उम्र 32 वर्ष
2- मुकेश पुत्र रामपाल निवासी गांव नंदनपुर हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश उम्र 42 वर्ष
3- शंभू दास पुत्र गिरवानदास उम्र 45 वर्ष निवासी भगवानपुर हरिद्वार
4- गोरी पुत्री रेनू निवासी चंद्रपुर चंद्रपुर सहारनपुर उम्र 2 1/2 वर्ष
5- दौलत सिंह उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र श्री देव सिंह नेगी निवासी नंदा नगर चमोली
6- बेबी उर्फ पायल उम्र नवजात निवासी अज्ञात
7- संगीता देवी पता अज्ञात
8- खान बहादुर पुत्र मुख्तियार निवासी मंगलौर हरिद्वार
9- नित्यानंद पुत्र सोमपाल निवासी भगवानपुर हरिद्वार उम्र 42 वर्ष
10- निहाल पुत्र घसीटा निवासी नेहटौर, जिला बिजनोर, उम्र 69 वर्ष (कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती)

बचाव कार्य के दौरान घायल पुलिस कर्मी

1- अ०उ०नि० नरेंद्र कुमार ( ट्रैफिक)
2- कानि0 बृजमोहन रावत ( थाना नेहरू कॉलोनी)
3- कानि0 बृजमोहन कनवासी (थाना नेहरू कॉलोनी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button