उत्तराखंडचारधामदेहरादूनधार्मिक

वृद्ध एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं के सम्मान, सुरक्षा एवं सुगम दर्शन हेतु श्री BKTC समिति का निर्णय

Spread the love

 उत्तराखंड में (बीकेटीसी ), ऋषिकेश/ देहरादून स्थित श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) द्वारा श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ धाम में आने वाले वृद्ध एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं के सम्मान, सुरक्षा एवं सुगम दर्शन हेतु बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के दिशा निर्देश में प्राथमिक दर्शन सुविधा उपलब्ध कराये जाने का निर्णय लिया गया है

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि श्री बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम में दिव्यांग तथा वृद्ध श्रद्धालुओं को प्राथमिकता के आधार पर दर्शन कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर समिति द्वारा दोनों धामों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे बुजुर्ग और दिव्यांग भक्तों को सुगम एवं सुरक्षित दर्शन का लाभ मिल सके।

श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ( पीसीएस)ने बताया कि बीकेटीसी अध्यक्ष द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में निर्धारित मानक प्रचालन विधि के अनुरूप वृद्ध एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं हेतु प्राथमिक दर्शन व्यवस्था लागू की गयी है। श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम में 50 श्रद्धालु के 15-15 मिनट के चार स्लाट बनाकर कुल एक घंटे की समय अवधि तक दर्शन कराये जायेंगे।

मुख्य कार्याधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस दौरान निर्धारित अवधि में केवल दिव्यांग एवं वृद्ध जन ही दर्शन करेंगे।दोनों धामों में दर्शन का समय सुबह 8 बजे से सवा आठ बजे तथा 10 बजे से सवा दस बजे तथा शायंकाल को 3 बजे से सवा तीन बजे पौनै पांच बजे से 5 बजे तक दर्शन सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी।

बताया कि बीकेटीसी ने श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ धाम में निर्धारित मानक प्रचालन विधि ( एसओपी) अनुसार पात्र वृद्ध एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं हेतु प्राथमिक दर्शन सुविधा व्यवस्था प्रारम्भ कर दी है मंदिर समिति कार्मिक दर्शन में श्रद्धालुओं की सहायता करेंगे।

बीकेटीसी एसओपी के अनुसार वृद्ध एवं दिव्यांग श्रद्धालु की आधार कार्ड तथा मंदिर समिति काउंटर पर पंजीकरण सहित दिव्यांगता की वास्तविक स्थिति आंकलन के उपरांत 70 वर्ष से अधिक उम्र के श्रद्धालुओं को श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम में दर्शन सुविधा दी जायेगी इस संदर्भ में प्रशासन, पुलिस होमगार्ड हेल्प डेस्क से भी समन्वय किया गया है वहीं बीकेटीसी के इस निर्णय की श्रद्धालुओं ने सराहना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button