उत्तराखंडदेहरादूनमनोरंजनसामाजिक

पंजीकरण करवाए: 19 जून 2026-निर्धन कन्याओं का विवाह की तैयारियां जोर-शोर से प्रारंभ

Spread the love

उत्तराखंड: 13 May 2026, बुधवार को देहरादून/राजधानी में 13 मई 2026 परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में आगामी 19 जून 2026 को चौधरी फार्म हाउस जीएमएस रोड देहरादून में होने वाले 51 कन्याओं के सामूहिक विवाह की तैयारियां जोर-शोर से प्रारंभ हुई।

पंजीकरण–कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती प्रीति गुप्ता एवं विक्की गोयल ने संयुक्त रूप से अवगत करवाया कि अभी तक जिन्होंने सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से अपने पंजीकरण करवाए थे। उन सभी को आज मंदिर प्रांगण में बुलवाया गया। और उनसे निर्धारित एवं आवश्यक प्रपत्र प्राप्त कर हमने जानकारी से अवगत करवाया गया ।  सेवादल द्वारा स्पष्ट किया गया कि पात्र कन्याओं का ही विवाह करवाया जाएगा। उसमें कन्या 51 से अधिक भी हो सकती हैं और कम भी हो सकती हैं। पंजीकरण की प्रक्रिया लगातार चल रही हैं। सेवादल ने यह भी स्पष्ट किया की पात्रता के लिए मुख्य रूप से वर और वधू का कुंवारा व बालिग होना आवश्यक है।

विवाह में उन्हें कन्याओं को सम्मिलित किया जाएगा जिनके परिवार आर्थिक रूप से संपन्न नहीं है इसके लिए पार्षद, ग्राम प्रधान अथवा जनप्रतिनिधि का प्रमाण पत्र भी आवश्यक है। मात्र हिंदू समाज से जुड़ी कन्याएं ही इसमें सम्मिलित की जाएगी।  वर वधु दोनों के माता-पिता की सहमति होना आवश्यक है। माता-पिता ना होने की स्थिति में अभिभावक की सहमति स्वीकार की जाएगी। उपरोक्त सभी घोषणाओं आदि का एक शपथ पत्र भी देना आवश्यक है।

पंजीकरण के लिए निम्न नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है अभी पंजीकरण किए जा रहे हैं, देहरादून में अथवा श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर  में प्रतिदिन भेंट की जा सकती है।  हिंदू समाज से जुड़े लगभग समस्त अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाएं हैं।

बिन मां बाप की कन्याओं के विवाह करवाने का सेवादल को सौभाग्य प्राप्त होगा-9870726178, 9412973492,9997200072, 86302 09602
देहरादून, चौधरी फार्म हाउस जीएमएस रोड में होगा समस्त कार्यक्रम

देहरादून / राजधानी स्थित श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी का किया पवित्र गंगाजल से सामूहिक जलाभिषेक,  अंत में आए हुए कन्याओं व उनके अभिभावकों ने पवित्र गंगाजल से और आचार्य भारत भूषण भट्ट जी के वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी का सामूहिक जलाभिषेक कर कार्यक्रम के सुख शांति से संपन्न होने की प्रार्थना भी की इस अवसर पर बम बम भोले, जय भोलेनाथ की जय गोडसे मंदिर गूंज उठा।

इस अवसर पर दिगंबर दिनेश पुरी आचार्य भारत भूषण भट्ट श्रीमती प्रीति गुप्ता एडवोकेट राजकुमार गुप्ता विक्की गोयल नवीन गुप्ता रोहित अग्रवाल संजय कुमार गर्ग आदि उपस्थित रहे।
संजय कुमार गर्ग सेवादल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button