
न्यूज डेस्क / उत्तराखंड: 18 MARCH 2026, बुधवार को (पश्चिम) उधमपुर। 137 बटालियन सीआरपीएफ द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम के अंतर्गत बुधवार को गढ़ी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
इस अवसर पर उधमपुर (पश्चिम) के विधायक पवन कुमार गुप्ता, विद्यालय की प्राचार्या रेनू कोटवाल, कमांडेंट एम.के. सिकोन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा लोक नृत्य, देशभक्ति गीत, नुक्कड़ नाटक एवं स्किट प्रस्तुत कर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाई गई।
कार्यक्रम में लगभग 500 छात्र, 50 अभिभावक, 50 नागरिक, 40 शिक्षक, 20 पुलिसकर्मी, 20 मीडिया कर्मी एवं 50 एनसीसी कैडेट्स शामिल हुए। इस दौरान प्रतिभागियों के बीच टी-शर्ट, मोमेंटो एवं अन्य सामग्री का वितरण भी किया गया।
अंत में सीआरपीएफ अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के अभियान युवाओं को नशे से दूर रखने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में ऐसे कार्यक्रम जारी रखने की मांग की।



