उत्तराखण्ड : 04 फरवरी 2025 , देहरादून। आज विधायक राजपुर खजान दास द्वारा निर्माणाधीन मन्नूगंज नाले का नगर निगम, सिंचाई विभाग, जल संस्थान एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने निर्माण कार्य का धीमी गति से चलने पर अधिकारियों को कार्य की गति बढ़ाये जाने व समयावधि में पूर्ण किए हेतु जरुरी निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, विधायक प्रतिनिधि विशाल गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुर जैन, विधि प्रकोष्ठ के महानगर सह संयोजक शुभम जैन, भाजपा के कार्यकर्ता व विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।