उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिसामाजिक

वार्ड 14-15 में पांच साल में गलीयो की हालत झांकने नही आए अब आ रहे है.. साहाब!

स्थानीय मुद्दों पर होगा चुनाव: हम चाहते हैं कि आने वाले पांच साल बेहतर हो।

उत्तराखण्डः 01-jan. 2025, बुधवार को देहरादून / राजधानी स्थित देहरादून में नगर निगम चुनाव की सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं।  वही इस देहरादून नगर निगम का चुनाव पर हमारे वरिष्ठ संवाददाता ने करनपुर के अंर्तगत वार्ड नं0 14 नं0 वार्ड नदी रिस्पना 15  क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में जाकर जनता से बातचीत की और उनकी राय जानी। जनता का कहना है कि करनपुर क्षेत्र में प्राथमिकता में खराब सड़कें, जलभराव, महिला सुरक्षा और नालीयों की साफ सफाइ, स्ट्रीट लाइट्स दुरुस्त करने की मांग जैसे मुद्दे शामिल हैं। जिसमें भाजपा की वर्तमान महिला पार्षद ने पूरे पांच साल अपने वार्ड-15  में झांकने तक नही आई उनकी जगह नाम मात्र के लिए पूर्व पार्षद एक जगह पर बैठे जरूर दिखाइ्र दिए। लेकिन करनपुर में धरारत में कही मुद्दे आज भी तैर रहे है।

जानकारी के मुताबिक  बता देकि वार्ड नं0 15 के अंतर्गत सर्वे चौक स्थित अंग्रेजी व देशी शराब का ठेका आता है। और इस ठेके से संबंंिधत व्यक्ति को भाजपा ने भरोसा जताया है। अब देखेन वाली बात यह है कि इस वार्ड में पार्षद पद के उमीदवार चुनाव मैदान में लोगो की समस्याओं को लेकर कितने गंभीर होगें यह भविष्य की गोद में छिपा है।

शायद इस लिए भाजपा की वर्तमान पार्षद 14 नं0 वार्ड नदी रिस्पना को इस बार करनपुर वार्ड  में टिकट नही दिया। वही इस बार चुनाव में भाजपा ने वार्ड 15 से रविकुमार गोलू को करनपुर क्षेत्र से टिकट देकर प्रत्याक्षी तो बना दिया लेकिन इस पर भी जनता खुश नजर नही आ रही है। करनपुर के स्थानीय लोगो का कहना है कि भाजपा से विश्वास अब उठता जा रहा है। वही दुसरी ओर ओल्डालन वाला 14 नं0 वार्ड नदी रिस्पना की भाजपा पार्षद पीछले दो बार लगातार महिला पार्षद रानी कौर है। इनके काम से भी यहां की जनता नराज है। इनको भी क्षेत्र में कही नही देखा गया।  वही इस बार भी भाजपा ने रानी कौर पर फिर से भरोसा जताया। लेकिन इस बार जनता का मुड कुछ ओर ही इशारा कर रहा है अभीं।

वही इसी के साथ करणपुर वार्ड 15 से पूर्व पार्षद विनय कोहली इस बार निर्दलीय प्रत्याक्षी के रूप में फिर से किस्मत अजमा रहे है। वही इसी वार्ड 15 की भाजपा से वर्तमान पार्षद रही श्रीमति प्रमिला कोहली को इस चुनाव में टिकट नही दिया जिस पर क्षेत्र के लोगो का कहना है ऐसा भाजपा ने पार्षद को इस बार क्यो नकार दिया यह भी एक बड़ा सवाल है।

स्थानीय निवासी जगदीश कुमार ओल्डालन वाला 14 नं0 वार्ड नदी रिस्पना की बदहाल स्थिति पर नाराज़गी जताते हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी मुश्किल से वार्ड में सड़क बनती है, लेकिन कुछ महीनों बाद सीवरेज या पानी की पाइपलाइन के नाम पर फिर से खोद दी जाती है। इससे देहरादून के कई क्षेत्रों की सड़कों की हालत बेहद खराब हो गई है। बरसात के दौरान जलभराव भी एक बड़ी समस्या है.। उन्होंने प्रत्याशियों से अपील की कि स्वच्छ दून, सुंदर दून के वादे को हकीकत में बदलें।

वही बात  करे अब इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याक्षी की तो वह अभी भविष्य की गोद में छुपा है। यही नही कुछ लोगो ने यह तक कह डाला की इस करनपुर /ओल्डालनवाला वार्ड 14-15  में जो शराब बहाऐंगा वही वोट पाएगा। ऐसा लोगो ने  कहा है। साथ ही करनपुर वार्ड के अंतर्गत शराब के ठेकों से माहौल खराब हुआ है। जिस पर महिलाओं ने शराब के ठेकों पर नाराजगी जताई, इन ठेकों के कारण यहां का माहौल खराब हो रहा है और बहन.बेटियों की सुरक्षा की चिंता बनी रहती है।

जनता का कहना है कि देहरादून नगर निगम का चुनाव स्थानीय स्तर का है, इसलिए यहां के मुद्दे भी स्थानीय हैं. सड़कों की मरम्मत, जलभराव, ट्रैफिक जाम, महिला सुरक्षा, कूड़ा प्रबंधन और बुनियादी सुविधाओं में सुधार की जरूरत है। जनता का कहना है कि देहरादून नगर निगम का चुनाव स्थानीय स्तर का है, इसलिए यहां के मुद्दे भी स्थानीय हैं। सड़कों की मरम्मत, जलभराव, ट्रैफिक जाम, महिला सुरक्षा, कूड़ा प्रबंधन और बुनियादी सुविधाओं में सुधार की जरूरत है।  जनता  के मुद्दे स्वास्थ्य सेवाएं, पानी, बिजली और सीवरेज जैसे मुद्दे भी बेहद अहम हैं। प्रत्याशियों को चुनाव जीतने के बाद इन पर गंभीरता से काम करना चाहिए।

स्थानीय मुद्दों पर होगा चुनाव:–हम चाहते हैं कि आने वाले पांच साल बेहतर हो।

श्रीमति सीमा रानी ने बताया कि  वार्ड 14-15  में  सड़क  का जिक्र करते हुए कहा कि सड़कों की मरम्मत बेहद जरूरी है। साथ ही, पानी, बिजली और नालियों की स्थिति सुधारनी चाहिए. सबसे बड़ी समस्या यह है कि बाजारों में महिलाओं के लिए शौचालय की व्यवस्था नहीं है. उन्होंने मांग की कि प्रत्याशी महिलाओं की इन बुनियादी समस्याओं पर ध्यान दें.महिला सुरक्षा  एक बड़ी चिंता हैं।

वही करनपुर वार्ड 15 के अंर्तगत शराब के ठेके को लेकर मोहन लाल स्थानीय निवासी ने कहा कि इस वार्ड में आने वाले   शराब के ठेकों पर नाराजगी जताई. इन ठेकों के कारण यहां का माहौल खराब हो रहा है और बहन-बेटियों की सुरक्षा की चिंता बनी रहती है. उन्होंने प्रत्याशियों से पानी, बिजली और सड़क के साथ-साथ ‘सुरक्षित दून’ बनाने की अपील की।

साथ ही स्थानीय निवासी, कुमारी शोभा ने कहा कि वार्ड 14-15  में  कूड़ा उठाने की व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर दिया।  उन्होंने कहा कि जब सड़कें कूड़ा मुक्त होंगी। तभी सुंदर और स्वच्छ दून का सपना साकार होगा। पानी, बिजली और सीवरेज जैसे मुद्दे भी बेहद अहम हैं। प्रत्याशियों को चुनाव जीतने के बाद इन पर गंभीरता से काम करना चाहिए। हम चाहते हैं कि आने वाले पांच साल बेहतर हो।

जनता का कहना है कि देहरादून नगर निगम का चुनाव स्थानीय स्तर का है, इसलिए यहां के मुद्दे भी स्थानीय हैं। सड़कों की मरम्मत, जलभराव, महिला सुरक्षा, कूड़ा प्रबंधन और बुनियादी सुविधाओं में सुधार की जरूरत है। आखिरकार, देहरादून के मतदाता उन प्रत्याशियों को मौका देना चाहते हैं। जो चुनावी वादों से आगे बढ़कर शहर को एक बेहतर और सुरक्षित जगह बनाने का सपना साकार कर सकें. सवाल यह है कि क्या यह चुनाव जनता की उम्मीदों पर खरा उतर पाएगा। अन्य स्थानीय निवासी, ने कूड़ा उठाने की व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर दिया।  साथ ही उधर वार्ड नं0 15 से कांगेस के उम्मीदवार हरि प्रकाश पर भरोसा जताया है। यह नेता जी एक ठेकेदार भी अब सोच लो कि वार्ड का विकास होगा या नही जरा सोचिए!

स्थानीय निकायों के 100 वार्डो पर चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई है, आज नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 1 जनवरी को नाम वापसी का दिन रहेगा। राज्य में 23 जनवरी को मतदान होना है।   इस बार मुकाबला दिलचस्प है। देहरादून में नगर निगम चुनाव की सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं क्योंकि कांग्रेस ने छात्र राजनीति के दौरान बड़ा चेहरा रहे वीरेंद्र पोखरियाल को टिकट दिया है। वहीं भाजपा ने छात्र राजनीति के सक्रिय चेहरा रहे सौरभ थपलियाल पर दांव खेला है। वहीं, कई निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में हैं. लेकिन सवाल यह है कि नगर निगम की जनता अगले 5 सालों में अपने क्षेत्र में कैसा बदलाव देखना चाहती है? लोकल18 ने देहरादून के विभिन्न हिस्सों में जाकर जनता से बातचीत की और उनकी राय जानी. जनता की प्राथमिकता में खराब सड़कें, जलभराव, महिला सुरक्षा और ट्रैफिक जाम जैसे मुद्दे शामिल हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button