उत्तराखंडपिथौरागढ़विविध

अपर पुलिस महानिदेशक ने किया थाना गंगोलीहाट का निरीक्षण

उत्तराखण्ड : 01 जनवरी 2025 ,पिथौरागढ। आज डॉ. वी. मुरूगेशन अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड के जनपद पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट आगमन पर, महोदय द्वारा, थाना गंगोलीहाट का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात महोदय द्वारा सैनिक सम्मेलन लिया गया। सभी पुलिस कर्मियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गयी तथा समस्याओं का समाधान करने हेतु सभी को आश्वासन दिया गया। एडीजी द्वारा जनपद में होने वाले अपराधों के बारे में भी समीक्षा की गयी तथा थाना क्षेत्र में चरस, स्मैक व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया। डॉ. वी. मुरूगेशन अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखण्ड द्वारा एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित अपराधों, जैसे- चरस, स्मैक आदि की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस कर्मियों को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये गये।

एडीजी महोदय द्वारा, चरस, स्मैक के दुष्परिणामों के सम्बन्ध में पुलिस द्वारा समय-समय पर स्कूलों, कॉलेजों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाए जाने के साथ-साथ आवश्यकतानुसार काउंसिलिंग भी करने हेतु पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगणों को निर्देशित किया गया। इस दौरान थाना कार्यालय,मैस,सीसीटीएनएस, आपदा उपकरणो का भी निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव, पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ परवेज अली, निरीक्षक एलआईयू रोहित जोशी, थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी सहित थाने के कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button