पौड़ी गढ़वालक्राइम

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पीआरडी कर्मी गिरफ्तार!

उत्तराखण्ड : 14 जून 2024 ,पौड़ी। नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने एक पीआरडी कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसको न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार बीती 5 फरवरी को लैन्सडाउन निवासी एक व्यक्ति ने राजस्व पुलिस चौकी सीला—1, तहसील लैंसडाउन, जनपद पौड़ी गढ़वाल में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि उनके ही क्षेत्र के पीआरडी जवान गजपाल सिंह पुत्र बचन सिंह ने उनकी नाबालिग पुत्री (उम्र—13 वर्ष) के साथ दुष्कर्म किया है। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर राजस्व पुलिस चौकी राजस्व सीला—1 पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। मुकदमा नाबालिग युवती से सम्बन्धित होने के कारण विवेचना जिलाधिकारी के आदेशानुसार राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को स्थानान्तरित हुई। जिस पर सतपुली थाना पुलिस द्वारा जांच की कमान अपने हाथों में ले ली गयी। गठित पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी पतारसी कर आरोपी पीआरडी जवान गजपाल सिंह पुत्र बचन सिंह को ग्राम जोगी विलंगी से गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button