उत्तर प्रदेश

पृथ्वी दिवस : रैली निकाल कर दिया पृथ्वी बचाने का संदेश!

फरीदाबाद। सराय ख्वाजा फरीदाबाद के सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की जूनियर रेड क्रॉस, गाइडस और सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड ने प्राचार्य कुमार मनचन्दा के निर्देशानुसार विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर जन जागरूकता रैली का आयोजन किया तथा रैली के माध्यम से पौधरोपण करने व पौधें लगाओ प्रदूषण भगाओ का संदेश दिया। पौधों से वायु, वायु से आयु, ईच वन प्लान्ट वन, पौधा उगाओ प्रदूषण भगाओ का संदेश देते हुए ब्रिगेड और जेआरसी सदस्यों ने सराय ख्वाजा की मार्केट, जी टी रोड, टोल बूथ एवम विभिन्न कालोनियों से जन जागरुकता रैली निकाली। ब्रिगेड और जेआरसी काउंसलर प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि पर्यावरण के प्रति लोगों को सजग करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने के लिए एक विशेष थीम होती है। पृथ्वी दिवस की थीम इस वर्ष प्लेनेट वर्सेस प्लास्टिक रखी गई है अर्थात ग्रह बनाम प्लास्टिक। इस थीम का उद्देश्य लोगों को प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने के लिए प्रेरित करना और प्लास्टिक का कम से कम प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना है जलवायु परिवर्तन मानवता के भविष्य के लिए सबसे बड़ी चुनौती है प्राचार्य मनचन्दा ने कहा कि जलवायु कार्यवाही करने का सबसे उत्तम उपाय यही है कि हम सब अधिक से अधिक पौधे उगाएं, हर आंगन, हर घर मे छायादार पौधे लगाएं तथा सड़कों व नदियों और नहरों के किनारों पर पीपल, बरगद व वटवृक्ष आदि के पौधे उगाएं। ये पौधें न केवल जलवायु की गुणवत्ता में सुधार करेंगे बल्कि वायु प्रदूषण समाप्त करेंगे और पर्याप्त मात्रा में वर्षा लाने में भी सहायक होंगे। सब से अधिक ध्यान देने योग्य तथ्य यह है कि पौधे हमें सदैव कुछ न कुछ देते है बदले में कुछ भी तो नही लेते। इसलिए समय की पुकार और अपने व आने वाली पीढ़ियों के लिए जब भी अवसर मिले पौधा लगाएं। घर में किसी सदस्य का जन्मदिन हो, वैवाहिक वर्षगाँठ हो या कोई खुशी व सफलता मिली हो एक पौधा अवश्य लगाएं तो और भी प्रसन्नता मिलेगी। इसी प्रकार मुख्य अतिथियों को भी फूलमाला या बुके के स्थान पर पौधा ही भेंट करें या पौधा ही उपहार में दें। उन्होंने अध्यापकों और गैर शैक्षणिक कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे भी सभी का सहयोग लेते हुए नीम, पीपल, फायकस, अशोक, गुढ़ेल तथा फूलों के और सजावटी पौधे उगाएं व पौधरोपण करते समय पौधे की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्राचार्य मनचन्दा ने प्राध्यापिका शिखा, गीता, सुशीला, ममता सोनिया, मुक्ता, धर्मपाल सहित अन्य अध्यापकों का रैली को सफल बनाने एवम प्रांगण को सुंदर बनाने में विशेष योगदान के लिए बहुत बहुत आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button