उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

भाजपा सरकार के दो साल जनता का बुरा हाल : नवीन जोशी!

उत्तराखंड, 22 मार्च 2024 , शुक्रवार को  प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में वॉर रूम के चेयरमैन नवीन जोशी भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जबसे भाजपा की सरकार प्रदेश में बनी है राज्य एवं देश का विकास ठप्प हो गया है तथा पूरे देश में भ्रष्टाचार एवं मंहगाई अपने चरम पर पहुॅच गयी हैं।

साथ ही भाजपा के कुशासन से समाज का हर तबका त्रस्त हो चुका है। जीरों टोलरेंस की बात करने वाली भाजपा सरकार ने सरकारी संस्थाओं में नौकरियां बेचने का धन्धा शुरू कर दिया जो जगजाहिर हो चुका है एवं अपने करीब के रिस्तेदारों को बैगडोर से नौकरियॉं देने का काम किया।

उन्होनें बताया कि पिछली कांग्रेस सरकार के समय जिन जनहित की योजनाओं को शुरू किया गया था भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही उन्हें बंद कर दिया जिससे आम आदमी त्रस्त हो गया है। राज्य की जनता भाजपा के कुशासन से उबरना चाहती है।

इस दौरान नवीन जोशी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह भाजपा पुरे देश में वातावरण खराब कर रहे हैं साम्प्रदायिक सौहार्द को खराब कर रहे हैं उन्होनें कहा कि कांग्रेस के समय पर जो सम्पति देश के बनायी गयी थी उनकों भाजपा सरकार द्वारा उद्योगपतियों को बेचा जा रहा है।

वही जिसमें सरकारी सम्पत्तियों को अपने उद्योगपत्तियों मित्रों को बेचने का काम भाजपा सरकार कर रही है देश में बेरोजगारी की संख्या दिन प्रतिदिन बढती जा रही है, यहां तक कि देश की आर्मी को भी जहॉ स्थायी नियुक्ति हुआ करती थी उसे भी अस्थाई करने का काम भाजपा सरकार द्वारा किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button