उत्तराखंडपर्यावरणमौसम/आपदा

उत्तराखण्ड में मौसम का येलो अलर्ट जारी.! कही वर्षा तो कही.बर्फबारी.!

देहरादून/उत्तराखण्ड: 26 Nov.–2023: खबर…. राजधानी से रविवार को  उत्तराखण्ड मौसम विभाग के अनुसार राज्य जनपदो में कही वर्षा तो कही.बर्फबारी के आसार है। वही जिसमें  ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार से पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम करवट बदल सकता है। जिसके बाद पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के साथ-साथ कहीं-कहीं बारिश की भी संभावना जताई गई है।

वही इस दौरान मौसम विभाग ने सोमवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ में वर्षा-बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इससे निचले क्षेत्रों में भी तापमान में गिरावट आ सकती है।

 वही इसी के साथ  27 नवंबर, सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हल्का हिमपात हो सकता है।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार रविवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छा सकते हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button