उत्तराखंडदेहरादून

संविधान भारतीय लोकतंत्र की आत्मा है और इसकी समस्त शक्तियों का स्रोत भी है: राज्यपाल

देहरादून/उत्तराखण्ड: 26 Nov.–2023: खबर…. राजधानी रविवार को देहरादून स्थित उत्तराखण्ड राजभवन में  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सभी प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने डॉ. भीमराव आम्बेडकर समेत सभी संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए इसे राष्ट्र का प्रकाश स्तंभ बतायाI

उन्होंने अपने सन्देश में कहा कि 26 नवम्बर, 1949 को भारत के लोगों ने भारत के संविधान को आत्मार्पित किया था। वही, राज्यपाल ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आम्बेडकर सहित संविधान के सभी निर्माताओं को नमन करते हुए कहा है की संविधान भारतीय लोकतंत्र की आत्मा है और इसकी समस्त शक्तियों का स्रोत भी है।

वही इस दौरान  राज्यपाल ने कहा कि डॉ. आम्बेडकर की विलक्षण प्रतिभा, कठोर परिश्रम और महान विचारों की व्यापकता से एक लोक कल्याणकारी संविधान की मजबूत संरचना संभव हुई थी।

साथ ही उन्होनें कहा कि संविधान दिवस हम सब के लिए भारत के संविधान में निहित सच्चे आदर्शों, सुदृढ़ सिद्धान्तों और पवित्र कर्तव्यों के बोध को स्मरण करने का दिन है। स्वतंत्र भारत के संविधान निर्माण के ऐतिहासिक कार्य में देश के अनेक महा मनीषियों ने एक ऐसा शानदार दस्तावेज तैयार किया जो एक राष्ट्र के रूप में हमारे लिए एक प्रकाश स्तंभ है। इसकी रोशनी में हमारा राष्ट्र और नागरिक भारत के स्वर्णिम भविष्य की संरचना कर रहे हैं।

वही, राज्यपाल ने कहा कि संविधान दिवस के इस अवसर पर हमें हमारे संविधान निर्माताओं द्वारा जताए गये विश्वास को बनाये रखने के लिए संविधान में दिये गये कर्तव्यों के प्रति पूर्ण सचेत होना होगा। वही, संविधान निर्माताओं की इस भावना को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए संविधान के मूल्यों और इसमें निहित मूल कर्तव्यों को पूर्णतः जीवन में उतारना होगा। प्रत्येक नागरिक को संविधान में निहित कर्तव्यों का बोध और आचरण करना होगा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button