उत्तराखंडत्योहार/दिवसदेहरादून

विजयदशमी को पंडालों में सिंदूर खेला के बाद होगी धूमधाम के साथ मां दुर्गा की विदाई..!

देहरादून/उत्तराखण्ड: 23Oct.–2023: देहरादून स्थित आज दुर्गा पूजा पंडालो एवं मंदिरो में नवरात्रि के  दिन आयोजकों ने हवन के बाद कन्या पूजन कर विशाल भण्डारे का आयोजन किया।  वही इस दौरान करनपुर क्षेत्र में दुर्गा पूजा महोत्सव कई स्थानो पर आयोजिन की जा रही है। वही जिसमें महानवी के दिन करनपुर बाजार देहरादून स्थित लक्ष्मी नारायाण मंदिर में दुंर्गा पंडाल में महानवी के दिन बजरंग सेवा समिति द्वारा कन्यायों का पूजन व हवन के बाद महाभंडारे का आयोजन हुआ। वही इस भंडारे में सैकड़ो श्रद्धालुओ ने बढ़ चढ़ कर मॉ दुर्गा का भोग प्रसाद ग्रहण किया।। जहां सुबह से लेकर शाम तक मां दुर्गा के भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

वही इसी के साथ उन्होनें   बताया कि  24 अक्टुंबर  2023, मंगलवार को दशहरा वाले दिन  दुर्गा पूजा का दुर्गा की विसर्जन पूजा के बाद समापन होगा।  इस दिन सिंदूर खेला उत्सव विजयादशमी पर मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं एक-दूसरे को सिंदूर लगाती हैं और ये कामना करती हैं कि उनकी सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।

जिसके चलते सभी महिलाएं सच-सच करके एक दूसरे के सिंदूर लगाकर माता को विदा करती है. दोपहर बाद बंगाली परंपरा के अनुसार मां दुर्गा का नेवटा बांध में विसर्जन किया जाएगा ।

इस दौरान बजरंग सेवा समिति के मीडिया प्रभारी सोमपाल सिह ने बताया कि आज महानवी के दिन करनपुर बाजार मंदिर में दुर्गा पंडाल में नवमी के पावन दिवस पर मां जगदम्बा का विशेष आह्वान करते हुए नव दुर्गा समिति एंव समस्त क्षेत्रवासियों द्वारा लोक कल्याण एंव सुखए सम्पदाए शान्ति ऒर स्वस्थ एंव दीर्घायु जीवन के लिए सभी देवाताऒं का स्मरण कर हवन यज्ञ अनुष्ठान एंव पूर्ण आहुति ऒर महाआरती सहित मां शक्ति स्वरूपानव दुर्गा के रूप में कन्या पूजन कर सभी के कल्याण की कामना की। आयोजको के अलावा क्षेत्र के सैकड़ों लोग इस मौके पर उपस्थित थे। इसी के साथ देहरादून के करनपुर, बाजार स्थित लक्ष्मी नारायाण मंदिर प्रातः10.30बजे मॉ दुर्गा की शोभायात्रा बड़े धूमधाम के साथ गाजे बाजे,ढोल नगाढ़ो, अतिशबाजी करते शोभायात्रा को हरिद्वार में सभी मूर्तियों को गंगा जी में विसर्जन किया जाएगा। इसके बाद सभी लोग इस विजय दिवस के रूप में गले लग कर बधाई व शुभामानएं देते  है।

वही जिसमें  शारदीय नवरात्रो पर महानवी के दिन मॉ दुर्गा के भक्तो ने घरो एवं मंदिरो व दुर्गा पंडालो में पुष्पांजली के साथ पूजा अर्चना कर, कन्या पूजन, हवन व भंडारे की धूम रही। वही इस दौरान दुर्गा पूजा महोत्सव पंडाल में आने वाले भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन हुआ  वही इस दिन सुबह से ही पंडालों में अनुष्ठानों के बाद सामुहिक कन्या पूजन का आयोजन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button