उत्तराखंडदेहरादूनसामाजिक

किसान यूनियान (WF) शर्मा ने धामी को  सप्रेम भेंट प्रदान की,कहा सीएम नेतृत्व में उत्तराखंड बहुत समृद्धि होगा।

देहरादून/उत्तराखण्ड: 16 SEP. – 2023: खबर…. राजधानी से शनिवार को देहरादून स्थित सीएम आवास के कैंप कार्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय किसान यूनियान वेलफयर फाउंडेशन (WF)  ने  आज राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री   पुष्कर सिंह  धामी के जन्मदिन की बधाई पुष्प गुच्छ के साथ  सप्रेम भेंट प्रदान की गई। वही इस मौके पर  इस विशेष अवसर पर विशेष प्रार्थना पूजा व कामना की गई कि धामी जी को शक्ति दें और स्वस्थ रखें।

इस मौके पर  मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देने वाले मुख्य रूप से किसान यूनियान (BKU WF) राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण शर्मा, कपिल पवार, देहरादून युवा जिला अध्यक्ष ओम झा, महानगर अध्यक्ष नीरज शर्मा बिट्टू, आदि किसान यूनियान के सदस्य शामिल रहे। मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन की हार्दिक बधाई! बाबा श्री केदारनाथ जी की कृपा आप पर बनी रहे।  मुख्यमंत्री ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जन्मदिन के मौके पर लोगों का इतना प्यार पाकर वे अभिभूत हैं।

वही इस मौके पर किसान यूनियान (WF)   राष्ट्रीय प्रवक्ता अरूण शर्मा   ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नेतृत्व में उत्तराखंड बहुत समृद्धि होगा। पुष्कर सिंह धामी जी के मुख्यमंत्री कार्यकाल में अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं प्रदेश को मिली जैसे किसान योजना, समय पर किसानो को मुवाअजा ,रोजगार सृजन में अभूतपूर्व वृद्धि, उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टमेंट सम्मिट, मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना एवं अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजनाओं में प्रदेश के तीन स्टेशनों का चुनाव आदि।

इस दौरान शनिवार को मुख्यमंत्री    धामी के जन्मदिवस  पर आज उन्हें मुख्यमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रदेशभर से आये लोगों ने शुभकामनाएं दी। प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर लोगों द्वारा अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कई स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री   पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस को आज प्रदेशभर में युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे हैं। सुबह से ही मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय के अलावा जहां-जहां पर मुख्यमंत्री इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में पहुँचे वहां लोग उन्हें शुभकामनाएं देते नजर आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button