उत्तराखंडत्योहार/दिवसदेहरादून

आप भी जश्न-ए –आजादी पर तिरंगा फहराना चाहते हैं, ऑर्डर करें IPO में सस्ते दामों पर झंडा !

देहरादून/उत्तराखण्ड: 13 AUGUST .. 2023:  देशभर में मंगलवार 15 अगस्त 2023, को 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्‍ली के लालकिला मैदान में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। इस साल 2023, भारत 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है  पहली बार 15 अगस्‍त, 1947 को यहां पर राष्‍ट्र ध्‍वज फहराया गया था। तब से हर साल भारत के प्रधानमंत्री यहां ध्वजारोहण करते हैं।

मिली ताजा जानकारी के अनुसार इस बार भी 15 अगस्‍त 2023 की सुबह 7.00am बजे ध्वजारोहण के साथ समारोह की शुरुआत होगी।. ऐसे में बाजारों में भी जोरो -शोरो से इसकी तैयारी चल रही है।  अगर आप भी जश्न- ए – आजादी पर अपने घर पर तिरंगा फहराना चाहते हैं तो आपको बेहद ही सस्ते दामों पर तिरंगा झंडा मिल जाएगा।. आमतौर पर बाजारों में 80 से 100 रुपए में मिलने वाला झंडा आपको सिर्फ ₹25 में मिल जाएगा।

गौरतलब है कि डाकघर में 25 रुपये में तिरंगा झंडा मिल रहा है। आप इसे ऑनलाइन भी आप ऑर्डर कर सकते हैं।. वही इस ऑनलाइन ऑर्डर के बाद हमारे पोस्टमास्टर घर-घर झंडा पहुंचा रहे हैं जिसकी अलग से कोई भी फीस नहीं ली जा रही है।  वहीं पिछले साल की तरह इस साल भी हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा।

वही इस अवसर पर  सीनियर पोस्टमास्टर टिकम्बर गुंसाई ने जानकारी देते हुए कहा है कि इस साल केंद्र सरकार की ओर से प्रत्येक डाकघरों में आमलोगों के लिए सिर्फ 25 रुपये में तिरंगा झंडा उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोग अपने घरों के अलावा दफ्तरों के लिए भी झंडे ले जा रहे हैं।  अब तक करीब 40 हजार से ज्यादा झंडे बेचे जा चुके हैं।   उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर लोगों को हर घर झंडा अभियान से जोड़ने के लिए हमारी टीम पदयात्रा और बाइक रैली निकालेगी।

वही इस दौरान देहरादून  के पोस्ट ऑफिस से झंडा खरीद कर अपने घर में लगाना चाहिए।  क्योंकि तिरंगा हमारी आन बान शान है।.  उन वीरों को याद किया जाता है जो इस देश की आज़ादी के लिए शहीद हुए। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे ही क्षेत्र में जब तिरंगा झंडा लहराता हुआ नजर आता है तो बहुत ही खुशी होती है और यह हमारे बच्चों में भी देशभक्ति की भावना पैदा करता है।.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button