उत्तराखंडदेहरादूनमनोरंजन

शुद्ध व स्वस्थ पारिवारिक मनोरजंन की कला का शुभारंभ, रोज हैरतअंगेज 2 शो होगें! सम्राट अजूबा

देहरादून/उत्तराखण्ड: 22 JULY .. 2023: खबर… राजधानी से शनिवार को देहरादून स्थित  जीएमएस रोड स्थित माया फार्म में जादूगर सम्राट अजूबा ने अपने जादू का प्रदर्शन का शुभारंभ किया।  आपके शहर देहरादून  में जादुई धुम मचाने आ गये है।  21 JULY  2023, शुक्रवार  से अपने जादूगरी माया संस्सार के माध्यम से जादु के नए नए चमत्कारों के साथ अपनी हैरत अंगेज प्रस्तुतियां शुरू कर दी है।  इस बार कई कलाकारों के साथ नवीन चमत्कारिक माहोल के साथ आपके समझ रूबरू होंगे। जादूगर टीम के साथ कई हैरतअंगेज प्रदर्शन किए जाएंगे।

वही मनोरंजन करने जादूगर सम्राट अजूबा के पहले शो में मुख्य अतिथि देहरादून मेयर सुनिल उनियाल गामा ने जादू के शो का रिब्बन काटकर शुभारंभ किया। जादूगर सम्राट अजूबा ने  कहा कि जादू एक कला है। इसका तंत्र-मंत्र की विद्या व सम्मोहन से कोई संबंध नहीं है। हाथ की सफाई से ही जादू की कला के जरिए ऐसे प्रदर्शन किए जाते हैं। सम्राट अजूबा ने कहा कि कलाओं में से एक जादू  कला है। विदेशो में  इसकी लोकप्रियता बढ़ रही है वही भारत में  रिस्पांस घट रहा है। इसको प्रोत्साहित करने की जरूरत है।

जादूगर सम्राट अजूबा ने देश के हर राज्य में अपने जादू का प्रदर्शन कर लोगो मन मोह लिया। जादू के इस पहले दिन शो में बच्चो व उनके परिजनो ने समा्रट के जादू की कला देख दांतो तले उंगलिया दबा कर बैठने को मजबूर हो गए थे। जादूगीरी एक ऐसी कला जो हर किसी को सोचने मंे मजबूर कर देती है। वही इस अवसर पर जादूगर सम्राट अजूबा ने कहा कि वे मुख्यमंत्री से मुलाकात कर देहरादून में एकेडमी खोले जाने की अनुमति लेंगे और जादू की कला को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे। यह एक शुद्ध व स्वस्थ पारिवारिक मनोरजंन की कला है जिसे परिवार के सभी वर्गो के साथ बैठाकर आनन्द लिया जा सकता है।

उन्होने बताया कि थाईलैंड और मॉरिशस में कई बार उनके शो किए हैं। वही जिसमें अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी अपनी कला का से लोगों का दिल जीता हैं। ं जादूगर अजूबा ने अपने शो के दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसा जागरूकता मेसेज भी दे रहे हैं।

इस दौरान  जादूगर सम्राट अपनी कला से देहरादून  का मनोरंजन करने देहरादून में पहली बार अपने जादू का शो कर रहे हैं। देहरादून में उनका शो जीएमएस रोड स्थित माया फॉर्म में चल रहा है। यह शो करीब 1 महीने तक तक चलने वाला है। हर दिन वे 2 शो करेंगे। वही जादू का पहला शो शाम 4ः00 pm बजे से होगा। इसके बाद दूसरा शो शाम 7ः00 pm बजे से दिखाया जाएगा। साथ ही शनिवार और रविवार के दिन 3 शो होंगे।

इस दौरान जादूगर सम्राट अजूबा ने देहरादून में बच्चों को जादू सिखाने के लिए एकेडमी खोलने की परमिशन के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से अपील की है। वही इस शो के पहले दिन जादू के इस पहले शो में कैसे लड़की को एक खाली बक्स में बंद कर उसके शरीर को अलग अलग किया। वही एक लड़की को नींद में हवा मे ही तैरता दिखाया। इसके बाद एक मंच पर ही खाली बाक्स से निकले सुंदर चीजो मीना बजार सजा दिया। लोगो ने शो में हैरतअंगेज कारनामे देख तालीयां बजाते नही थके।

बता दे कि  ऑनलाइन/ऑफलाइन टिकट, दर्शक ऑनलाइन भी एडवांस टिकट बुकिंग www.magicianajooba.com पर करा सकते हैं. जादूगर सम्राट अजूबा की लोकप्रियता इतनी ज्यादा है कि उनके ज्यादातर शो हाउसफुल जा रहे हैं।  इसलिए देहरादून में भी उन्होंने एडवांस टिकट बुकिंग की सुविधा दूनवासियों के लिए उपलब्ध कराई है।  वे अभी तक 30000 से अधिक शो कर चुके हैं। एडवांस बुकिंग की सुविधा रोजाना सुबह 10:00 बजे से रहेगी। जादूगर टीम के साथ कई हैरतअंगेज प्रदर्शन किए जाएंगे। रोज दो शो होंगे। उन्होने बताया कि  जादू की कला को फाइन आर्ट का दर्जा दिलवा कर इसका संरक्षण करने के लिए अकादमी खोलना चाहता हूं। भारत की इस कला को लुप्त होने से बचाने का काम करना चाहता हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button