
उत्तराखंड: 12 Nov. 2026, देहरादून / राजधानी स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी शीतकाल एवं संभावित शीतलहर तथा बर्फबारी के दृष्टिगत जनपद में आमजन की सुरक्षा, राहत एवं बचाव व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं समन्वित ढंग से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
साथ ही देहरादून डीएम ने निर्देशित किया कि जनपद में शीतलहर के प्रकोप से बचाव हेतु समस्त नगर निकायों एवं तहसील क्षेत्रों के अंतर्गत प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, अस्पतालों तथा अन्य आवश्यक स्थानों पर अलाव जलाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने वन विभाग, जिला लॉटिंग अधिकारी एवं आपदा प्रबंधन विभाग को आपसी समन्वय से इस व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शीतलहर से प्रभावित होने वाले निर्धन, असहाय, निराश्रित एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को समय से कंबल उपलब्ध कराए जाएं। इसके लिए तहसील स्तर पर पर्याप्त संख्या में कंबलों की उपलब्धता एवं वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस संबंध में प्रभारी अधिकारी सीआरए अनुभाग को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए किया दुर्गम क्षेत्रों में 03 माह का खाद्यान समय से पंहुचा दिया जाए।
जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त रैन बसेरों में ठहरने वाले व्यक्तियों के लिए पर्याप्त बिस्तर, कंबल, स्वच्छ पेयजल, प्रकाश, शौचालय, साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में रैन बसेरे के लिए नोडल अधिकारी नामित करते हुए नियमित निरीक्षण किया जाए तथा व्यवस्थाओं की सत्त निगरानी रखी जाए, ताकि जरूरतमंद लोगों को ठंड के दौरान सुरक्षित एवं सुविधाजनक आश्रय मिल सके।
स दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के दुर्गम, पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों में शीतलहर एवं बर्फबारी के दौरान खाद्यान, पेयजल, ईंधन तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संभावित मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति को ध्यान में रखते हुए आवश्यक वस्तुओं का अग्रिम भंडारण किया जाए, जिससे प्रतिकूल मौसम के दौरान स्थानीय निवासियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया बर्फबारी वाले दुर्गम क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं को चिन्हिकरण समय से कर लिया जाए ताकि उनको समय से नजदीकि चिकित्सालय के समीप सुरक्षित स्थानों पर रखा जा सके।
आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि शीतकाल के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सकों की सूची, उनके मोबाइल नंबर तथा निकटतम स्वास्थ्य केंद्रों का विवरण सुव्यवस्थित रखा जाए। अस्पतालों में आवश्यक जीवनरक्षक दवाइयों, चिकित्सा उपकरणों, गर्माहट की व्यवस्था एवं एंबुलेंस सेवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से दूरस्थ क्षेत्रों में आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की प्रभावी व्यवस्था बनाई जाए।
उन्होंने शीतकाल के दौरान निराश्रित एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को ठंड से बचाने के लिए अलाव की व्यवस्था के साथ-साथ पर्याप्त कंबल वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संबंधित विभागों को अपने-अपने क्षेत्रों में जरूरतमंद व्यक्तियों को चिह्नित कर राहत सामग्री समय से उपलब्ध कराने को कहा।
मानव-पशु संघर्ष की संभावित घटनाओं को रोकने के लिए भी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश वन विभाग के अधिकारियों को दिए।
जिलाधिकारी समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि शीतकालीन तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
इस दौरान बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा, उप जिलाधिकारी सदर अपूर्वा सिंह, अपर नगर मजिस्टेªट रविन्द्र जुवांठा, जिला पूर्ति अधिकारी के.के अग्रवाल, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी ऋषभ कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, नगर निगम, नगर निकाय, लोनिवि,एनएच, पीएमजीएसवाई, आरडब्लूडी, वन, विद्युत,पेयजल आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। उप जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।



