
उत्तराखंड: 13 Oct. 2026, देहरादून । / राजधानी स्थित देहरादून जनपद के प्रमेंद्र डोबाल (SSP) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के साथ-साथ आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े बाहरी व्यक्तियों व तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों के साथ ठगी करने वाले कालनेमियो को चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु वृहद स्तर पर अभियान चलाने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देशों के क्रम में दून पुलिस द्वारा लगातार सभी थाना क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश हेतु प्रभावी चेकिंग/सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 12/10/2026 की रात्रि में प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर को गोपनीय रूप से सूचना प्राप्त हुयी की पश्चिमी उ0प्र0 के 02 शातिर ठग, जो वशीकरण का ढोंग करके लोगो से ठगी करते है, चमन विहार क्षेत्र में किराये पर रह रहे है, जिनके द्वारा कुछ अन्य व्यक्तियों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनके फर्जी बैक खाते खुलवाये गये है, जिनका इस्तेमाल वे लोगों से ठगी में कर रहे है। प्राप्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर द्वारा पुलिस टीम के साथ चमन विहार फेज -1 स्थित आशियाना होम्स में औचक छापेमारी की कार्यवाही की गयी। कार्यवाही के दौरान पुलिस द्वारा मौके से 02 व्यक्तियों सलमान पुत्र रियाजुल निवासी शामली उ0प्र0 तथा शाहरूख पुत्र शाहिद निवासी जानसठ मुज्जफरनगर को संदिग्धता के आधार पर हिरासत मे लिया गया, जिनके कब्जे से पुलिस को उनके तथा अन्य लोगों के नाम के आधार कार्ड, पेन कार्ड, एटीएम कार्ड, बैक पासबुक, ड्राइविंग लाइसेन्स, चैक बुक व अन्य दस्तावेज बरामद हुये।
बरामद दस्तावेजों के सम्बन्ध में सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा लोगो को वशीकरण करने का ढोंग करके उनकी समस्याओ को दूर करने के नाम पर ठगी की जाती है तथा लोगो से ठगी करने के लिये उनके द्वारा अपने तथा अन्य लोगो के फर्जी पते के उक्त आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज बनाये गये थे, जिनका इस्तेमाल करके उनके द्वारा लोगो से ठगी का पैसा प्राप्त करने के लिये बैकों में अलग-अलग खाते खुलवाये गये थे। दोनो अभियुक्तों को पुलिस द्वारा मौके से गिरफ्तार करते हुये उनके विरूद्ध कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0- 753/26, धारा 3(5)/318(4)/336(3)/338/340(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पूछताछ का विवरणः-अभियुक्तों से पूछताछ में पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुयी कि दोनो अभियुक्त विगत डेढ माह से पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत चमन विहार में किराये पर रह रहे है तथा मूल रूप से शामली तथा मुज्जफरनगर के रहने वाले है। अभियुक्तो द्वारा खुद को तांन्त्रिक बताकर लोगो को वशीकरण करने का झूठा ढोंग करके भोले भाले लोगो के साथ ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता था। अभियुक्तों द्वारा लोगो से ठगी करने के लिये विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर खुद को वशीकरण विशेषज्ञ/ज्योतिषाचार्य/शास्त्री/तांत्रिक बताते हुये गोपनीय तरीके से तांन्त्रिक उपायों, सिद्दि अनुष्ठानों के माध्यम से लोगों को वशीकरण करने तथा पारिवारिक/अन्य समस्याओं को सुलझाने से सम्बन्धित विज्ञापनों को प्रचारित प्रसारित किया गया था तथा उक्त विज्ञापनों में अपनी पहचान को छुपाते हुये लोगो से सम्पर्क हेतु केवल अपने मोबाइल नम्बर दिये गये थे,



