उत्तराखंडदेहरादून

सरकारी योजनाओं की जानकारी  एक ही स्थान पर मिलेंगी कई सुविधाएं

Spread the love



उत्तराखंड: 12 Oct. 2026, देहरादून / राजधानी स्थित  सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित खेल अकादमी में मा0 विधायक राजपुर श्री खजान दास की अध्यक्षता में बहुद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर प्रातः 10 बजे से शुरू होगा। इसके माध्यम से आमजन को विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं एवं सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

देहरादून जनपद के जिलाधिकारी ने आयोजित होने वाले इस शिविर में सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने स्टॉल लगाने के निर्देश दिए गए हैं। स्टॉल के माध्यम से आमजन को विभागीय सेवाओं की उपलब्धता, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित करने की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।
जिला सूचना अधिकारी, देहरादून।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button