उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थो के साथ चाचा- भतीजे की जोड़ी आयी दून पुलिस की गिरफ्त में

Spread the love

 उत्तराखंड: 21 AUG. 2026, देहरादून / राजधानी स्थित मा0 मुख्य मंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त नशा तस्करो को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करो के विरुद्ध वृहद स्तर पर कार्रवाई की जा रही है।

इस दौरान  देहरादून कोतवाली डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत  कार्यवाही करते हुए डोईवाला पुलिस टीम द्वारा दिनांक 20/08/2026 को गुलाब होटल के पास, अठूरवाला रोड पर आकस्मिक रूप से संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिग के दौरान मो0सा0 स्पलेन्डर संख्या UK07FJ-9441 में सवार 02 व्यक्तियों 1- गौरव पुत्र राजेश निवासी मोथरोवाला सपेरबस्ती थाना नेहरू कालोनी देहरादून उम्र 22 वर्ष 2- कृष पुत्र संगीत पता मोथरोवाला सपैरबस्ती थाना नेहरू कालोनी देहरादून उम्र 19 वर्ष को संदिग्ध प्रतीत होने पर चैक किया गया तो उनके कब्जे से भारी मात्रा में 01 किलो 30 ग्राम अवैध चरस बरामद हुयी । अवैध चरस की बरामदगी पर दोनों अभियुक्तों को मोके से गिरफ्तार करते हुए उनके विरुद्ध कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0सं0-251/2026 धारा 8/20/29/60 NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियुक्तों से पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि वे दोनो आपस मे चाचा-भतीजे है, जो मोथरोवाला सपेरा बस्ती के निवासी है, तथा स्वयं भी नशे के आदी हैं। बरामद चरस को उनके द्वारा एक स्थानीय व्यक्ति से खरीदा गया था, जिसे वह अलग-अलग स्थानों पर घूमकर नशे के आदी व्यक्तियो को ऊंचे दामो पर बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे। पूछताछ में अभियुक्त कृष के पूर्व मे भी कोतवाली ऋषिकेश से मादक पदार्थ की तस्करी मे जेल जाना प्रकाश में आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button