उत्तराखंडजम्मू कश्मीरशिक्षा

CRPF 137वीं बटालियन की अनूठी पहल: ‘वतन को जानो-भारत दर्शन’ से छात्रों को मिलेगी देश की सांस्कृतिक विरासत की झलक

Spread the love

उत्तराखंड: 08 April 2026, बुधवार को  उधमपुर (जम्मू-कश्मीर) से  केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 137वीं बटालियन द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम 2025-26 के तहत ‘वतन को जानो-भारत दर्शन’ कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। इस पहल के अंतर्गत उधमपुर (जम्मू-कश्मीर) से 20 छात्रों एवं 2 शिक्षकों का दल शैक्षणिक भ्रमण के लिए वाराणसी (उत्तर प्रदेश) रवाना हुआ।कार्यक्रम का उद्घाटन 137वीं बटालियन, सीआरपीएफ, एसआरटीसी उधमपुर परिसर में आयोजित एक गरिमामय समारोह में हुआ। इस अवसर पर उधमपुर (पश्चिम) के विधायक पवन कुमार गुप्ता, डीआईजी शिव कुमार एवं कमांडेंट एम.के. सिकोन सहित पुलिस व शिक्षा विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

यात्रा पर रवाना होने से पूर्व छात्रों को ट्रैक सूट, स्पोर्ट्स शूज, टी-शर्ट, ट्रैवलिंग बैग, कैप, मोजे एवं पहचान पत्र जैसे आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। छह दिवसीय इस भ्रमण के दौरान छात्र वाराणसी के प्रमुख ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का अवलोकन करेंगे, जिससे उन्हें पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त होगा।

इस दौरान  सीआरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम युवाओं में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता की भावना को सुदृढ़ करते हैं। साथ ही, यह पहल छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उन्हें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने में सहायक साबित हो रही है।स्थानीय नागरिकों और मीडिया प्रतिनिधियों ने सीआरपीएफ की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा जताई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button