
उत्तराखंड: 29 MARCH 2026, आज रविवार को देहरादून हरिद्वार में मिली जानकारी के अनुसार प्राइड फार्मा कंपनी के प्रतिनिधि रमेश मैठाणी ने ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती पर लाइसेंस बनाने के नाम पर रिश्वत लेने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि ऑनलाइन आवेदन के बाद उन्हें कार्यालय बुलाकर व्हाट्सएप के जरिए पैसों की मांग की गई और प्रक्रिया के दौरान लाखों रुपये लिए गए। ड्रग विभाग में ‘पैसा दो, लाइसेंस लो’! ड्रग इंस्पेक्टर पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप।
जिस पर उन्होंने कई बार ऑनलाइन पैसे दिए। रमेश मैठाणी ने यह भी आरोप लगाया कि लाइसेंस प्रक्रिया के दौरान उनसे लाखों रुपये लिए गए। उन्होंने बताया कि लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया में अनियमिताएं होने की जानकारी विभाग के अधिकारियों एवं भाजपा प्रतिनिधियों को भी दी थी। जिसमें शिकायत के बावजूद विभाग और संबंधित अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं हुई।
बताया गया है कि हरिद्वार स्थित ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती पर प्रति माह भारी रिशवत खोरी के आरोप है।अनिता भारती इन आरोपों को बेबुनियाद बताती है। जबकी अनिता भारती को जानने वालों के अनुसार उनका निजि खर्चा ही आय से अधिक है।
साथ ही अनिता भारती के ऊपर आय से अधिक संपत्ति क़े भी आरोप है।अनीता भारती हरिद्वार में पाँच वर्षों से अधिक से सेवारत बताई जाती है।हरिद्वार में 45 फार्मा इंडस्ट्री है।जिनमे से अधिकांश में सब स्टेण्डर्ड दवाओं का निर्माण होता है।कुछ फैक्ट्रियों में नशीले कैप्सूल व इंजेक्शन का भी निर्माण होता है।जाहिर है ये सारा काम विभाग के अधिकारियों के आशीर्वाद से ही होता होगा।
सूत्रो के मुताबिक ड्रग विभाग के एक कर्मचारी ने अपना नाम न छापने की शर्त पर रिश्वतखोरी की बातों के बारे में जो बताया है।उसके अनुसार यहां छोटा नहीं प्रति माह मोटा खेल होता है।किसी भी इंडस्ट्री की जांच नहीं की जाती है।हो सकता है विभाग को अनिता भारती का काम ज्यादा पसन्द हो इसी लिये उनको काफ़ी लम्बे समय से हरिद्वार में ही सेवा करने का मौका दिया हुआ है।
वहीं, कांग्रेस नेता कैश खुराना ने मामले की निष्पक्ष जांच, संबंधित खातों की जांच और अनीता भारती के निलंबन की मांग की है।
वही , दूसरी ओर ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर उन पर लगाए गए आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया है।



