
उत्तराखंड: 29 MARCH 2026, आज रविवार को देहरादून / राजधानी स्थित प्राप्त जानकारी के मुताबिक सूवे के सबसे बड़े राजकीय दून मेडिकल कालेज अस्पताल/दून अस्पताल देहरादून एवं चिकित्सालय को फायर एनओसी प्राप्त हो गई है, जिससे अब पीजी एवं सुपर स्पेशियलिटी सीटों के लिए आवेदन का मार्ग प्रशस्त हो गया है। यह उपलब्धि संस्थान के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड के स्वास्थ्य ढांचे के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
साथ ही दून मेडिकल कालेज प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने बताया कि वर्तमान में मेडिकल कॉलेजों के लिए पीजी सीटों हेतु आवेदन करते समय फायर एनओसी अनिवार्य कर दी गई है। 31 मार्च को आवेदन की अंतिम तिथि है, और 28 मार्च को एनओसी प्राप्त होना संस्थान के लिए एक निर्णायक चरण साबित हुआ है।
उन्होने कहा कि फायर एनओसी प्राप्त होना केवल एक प्रशासनिक औपचारिकता नहीं, बल्कि
👉 उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं के विकेंद्रीकरण
👉 और विशेषज्ञ चिकित्सा की स्थानीय उपलब्धता
की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
यदि इन पहलों को निरंतरता और संसाधनों का समर्थन मिलता है, तो राजकीय दून मेडिकल कॉलेज आने वाले वर्षों में राज्य का एक प्रमुख tertiary care and training hub बन सकता है।



