उत्तराखंडचुनावपौड़ी गढ़वाल

लोकसभा प्रत्याशी गोदियाल ने श्रीकोट से लेकर श्रीनगर तक किया रोड शो, मांगा समर्थन!

Spread the love

उत्तराखण्ड : 16 अप्रैल 2024 ,श्रीनगर गढ़वाल। कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने श्रीकोट से लेकर श्रीनगर तक रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने जनता से समर्थन मांगते हुए कहा कि यदि जनता मुझे दिल्ली भेजेगी तो हर मुद्दे पर आपकी वकालत करूंगा।

उन्होंने कहा कि राज्य व केंद्र की सत्ता उन्हें जीतने नहीं देना चाहती है, लेकिन जनता मुझे हारने नहीं देना चाहती है।कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने यहां गोला पार्क में जनसभा कर लोगों से समर्थन मांगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर फौज की रेगुलर भर्ती होगी।

साथ ही उन्होंने कहा जिस तरह उन्होंने विधायक रहते हुए राठ क्षेत्र को विशेष दर्जा दिलाया उसी तरह से सांसद बनने पर अपनी आवाज संसद में भी उठाऊंगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button