
उत्तराखंड: 09 Dec.2025,देहरादून । नई दिल्ली में 03 दिसंबर 2025 को ऑल इंडिया स्मॉल न्यूजपेपर्स एसोसिएशन (भारत के राजपत्र में अधिसूचित) AISNA, के दो राष्ट्रीय पदाधिकारियों वरिष्ठ पत्रकार सुश्री आरती त्रिपाठी एवं श्री अरुण त्रिपाठी को दिल्ली में (PCI) प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया में विधिवत सदस्य रुप में शामिल किया गया।
AISNA देशभर के छोटे और मध्यम आकार के समाचार पत्रों के मालिकों, संपादकों और पत्रकारों के हितों के लिए पिछले 40 वर्षों से अधिक समय से संघर्षरत ऑल इंडिया स्मॉल न्यूजपेपर्स एसोसिएशन (AISNA) ने इस वर्ष उत्तराखंड सरकार से लेकर दिल्ली प्रेस काउंसिल तक अपनी सक्षमता का परचम बुलंद किया है।
वहीं उत्तराखंड की राजधानी/देहरादून में उत्तराखंड सरकार द्वारा स्थापित पत्रकार कल्याण कोष समिति में आईसना उत्तराखंड की प्रदेश उपाध्यक्ष तथा वरिष्ठता सूची में सबसे उपर गिनी जाने वाली महिला पत्रकार शशि शर्मा को नामित किया गया। इसके साथ ही उत्तराखंड समाचार पत्र सूचिबद्धता समिति में आईसना, उत्तराखंड इकाई के प्रदेश महामंत्री सोमपाल सिंह (वरिष्ठ पत्रकार) को नामित किया गया। सभी की नियुक्ति पर प्रदेश भर के पत्रकारों ने अति हर्ष का प्रदर्शन करते हुए पत्रकारों के हित के लिए बड़ी उपलब्धि करार दिया।
इस दौरान सुश्री आरती त्रिपाठी और श्री अरुण त्रिपाठी ने कहा भारत के (राजपत्र में अधिसूचित) राष्ट्रीय स्तर का संगठन (AISNA) छोटे और मध्यम आकार के समाचार पत्रों के मालिकों, संपादकों और पत्रकारों का एक संगठन है, जो उनके हितों की रक्षा करता है और उन्हें सरकार की उपेक्षा के खिलाफ एक मंच प्रदान करता आया है।
वही इस अवसर पर आरती त्रिपाठी ने कहा उत्तराखंड इकाई में हमें पत्रकारों के हितों में काम करने के लिए कुशल और सक्षम नेतृत्व मिला है मै सोमपाल सिंह वरिष्ट पत्रकार जी को सूचिबद्धता समिति में सदस्य नियुक्ति होने पर एवं वरिष्ठ पत्रकार शशि शर्मा को उत्तराखंड पत्रकार कल्याण कोष सदस्य नियुक्ति के लिए दोनो उत्तराखण्ड के पदाधिकारियो का ढेरों शुभकामनाएं देती हूं।
उन्होंने कहा लघु एवं मध्यम समाचार पत्र ही भारत सरकार व राज्य सरकार की ग्रामीण योजनाओं को सुदूर गांव गांव में जन-जन तक पहुचाने का कार्य करता आया है और हमेशा करता रहेगा। सुश्री आरती त्रिपाठी ने कहा हमारी एकजुटता और विशाल शक्ति का परिचय भारत देश की स्वतन्त्रता के इतिहास मे लिखा हुआ है।



