कृषिउत्तराखंडदेहरादून

किसान नेताओं का पुलिस प्रशासन को अंतिम चेतावनी

Spread the love

उत्तराखंड: 24 Nov. 2026, देहरादून / राजधानी स्थित  उतरांचल प्रेस क्लब में किसान यूनियान कि ओर से एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिसमें  किसान मजदूर मंच के बैनर तले देहरादून में विभिन्न किसान संगठनों की महत्वपूर्ण बैठक एवं प्रेस वार्ता आयोजित की गई। बैठक में क्लेमेंनटाउन थाना क्षेत्र की पुलिस की कार्यशैली, कथित भ्रष्टाचार और किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा पर हुए हमले के मामले में अब तक उचित कार्रवाई न होने को लेकर भारी रोष जताया गया।

किसान संगठनों ने सोमदत्त शर्मा के आवास पर वाहनों में की गई तोड़फोड़ और हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। प्रेस वार्ता में सोमदत्त शर्मा ने कहा कि घटना केवल संपत्ति के नुकसान तक सीमित नहीं है, बल्कि परिवार की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने उपलब्ध CCTV और ऑडियो-वीडियो साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच, उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

किसान संगठनों ने पुलिस प्रशासन को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पीड़ित को जल्द न्याय नहीं मिला तो 7 दिसंबर को सभी किसान संगठन मिलकर मुख्यमंत्री कार्यालय का घेराव करेंगे। संगठनों ने स्पष्ट किया कि जरूरत पड़ने पर संयुक्त रूप से आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।

 इस दौरान  प्रेस वार्ता में भारतीय किसान यूनियन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अवनीत पवार, भारतीय किसान यूनियन (जनमोर्चा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शहजाद प्रधान, किसान यूनियन मंडार के चौधरी प्रदीप नंबरदार, किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश, भाकियू (जनमोर्चा) के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अमर त्यागी, किसान यूनियन हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष साजिद अली, अंतर्राष्ट्रीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि पवार, किसान यूनियन तोमर के युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित चौहान, किसान यूनियन WF फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश चौधरी एवं किसान यूनियन आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह राठौड़ सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button