उत्तराखंडदेहरादूनशासन-प्रशासनशिक्षा

शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप, आंदोलन की चेतावनी

Spread the love

देहरादून : देहरादून राजधानी स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता की गई जिसमें ​इन्दिरापुरी पौड़ी गढ़वाल इण्टरमीडिएट कॉलेज इन्दिरापुरी पौड़ी गढ़वाल में भ्रष्टाचार के संबंध में गंभीर आरोप लगाए गए। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सर्वप्रथम पत्रकारों को संबोधित करते हुए (अरुण शर्मा – राष्ट्रीय अध्यक्ष / राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने बताया कि विद्यालय के प्रबन्धक महेन्द्र द्वारा की जा रही खुली लूट और भ्रष्टाचार के नियम विरुद्ध मामले निम्नलिखित हैं:

​1. अवैध नगद आहरण: विद्यालय के खाते से प्रबन्धक महेन्द्र द्वारा ₹5,25,000/- खुद के नाम पर नगद आहरण कर लिए गए हैं, जो कि विद्यालय शिक्षा अधिनियम के अनुसार एक गंभीर अपराध है.

​2. सरकारी कर्मचारियों को अवैध भुगतान: विद्यालय के खाते से 2 सरकारी कर्मचारियों को भी ₹27,300 तथा ₹25,430/- दिए गए हैं, जिनमें से एक इण्टरमीडिएट कॉलेज का प्रधानाचार्य है, जो उक्त विद्यालय से काफी दूर कोटद्वार में तैनात हैं.

​3. फर्जी बिल प्रस्तुत करना: विद्यालय में मरम्मत के नाम पर पैसा निकालकर जो बिल प्रस्तुत किए गए हैं, वे भी सी०ई०ओ० टी० की जाँच के अनुसार फर्जी हैं, जिन्हें प्रबन्धक व उसके साथियों द्वारा खुद ही तैयार किया गया था.

​4. आरटीआई से खुलासे: शिकायतकर्ता द्वारा उक्त बिलों की प्रमाणित प्रतियाँ जन सूचना अधिकार (RTI) के माध्यम से प्राप्त की गई हैं.

​5. जांच रिपोर्ट: जिलाधिकारी महोदया के निर्देश पर उक्त प्रकरण की जाँच बी०ई०ओ० ब्लॉक एकेश्वर को ट्रांसफर की गई थी। जाँच अधिकारी द्वारा जाँच पूरी कर अपनी रिपोर्ट 05.10.2026 को मुख्य शिक्षाधिकारी को सौंप दी गई है.

​6. अधिकारियों की मिलीभगत: सी०ई०ओ० पौड़ी गढ़वाल प्रबन्धक से मिलीभगत करके लगातार उन्हें बचाते चले आ रहे हैं.

​7. फर्जी चुनाव प्रक्रिया: शिकायतकर्ता पूर्व प्रबन्धक सुरेश कुमार द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों के अनुसार, प्रबन्धक महेन्द्र फर्जी चुनाव प्रक्रिया के द्वारा तथा अधिकारियों की मेहरबानी से प्रबन्धक बने हुए हैं.

​चेतावनी एवं माँग:
क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तियों की पुरजोर माँग है कि उक्त प्रकरण में शिक्षा मंत्री व शिक्षा निदेशक उत्तराखण्ड 15 दिन के अन्दर उचित कार्रवाई करें, जिससे क्षेत्रवासियों को धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर न होना पड़े।
​भवदीय,
(अरुण शर्मा – राष्ट्रीय अध्यक्ष / संगठन के हस्ताक्षर)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button