उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

पूर्व मंत्री पर वर्ष 2003 में दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता ने मांगी कानूनी कार्रवाई

Spread the love
 देहरादून: आज दिनांक – 07/11/2026 वादिनी इन्दिरा डेंजी (जैनी) के द्वारा पुलिस मुख्यालय को प्रेषित एक प्रार्थना पत्र देहरादून पुलिस को प्राप्त हुआ,जिसमें आवेदिका द्वारा पूर्व काबिना मंत्री हरक सिंह रावत द्वारा वर्ष 2003 में उसके साथ दुष्कर्म करने, जिसके परिणाम स्वरूप उनके द्वारा एक बच्चे को जन्म देने तथा उक्त घटना के समय प्रतिवादी द्वारा अपनी राजनैतिक पहुंच व सरकार में होने का फायदा उठाकर प्रकरण में कोई कार्यवाही न होने देने के संबंध में दिया गया  साथ ही अपने प्रार्थना पत्र में वर्तमान में उनके 23 वर्षीय पुत्र का अपनी पहचान के लिये संघर्ष करने की बात उल्लेखित करते हुए उसका डीएनए टेस्ट करवाने व वर्ष 2003 में हुए प्रकरण में विधि सम्मत कार्यवाही करवाने की मांग की गई।
प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा महिला अधिकारी, क्षेत्राधिकारी डोईवाला वंदना वर्मा को सम्पूर्ण प्रकरण की जांच कर आवश्यक विधि सम्मत कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button