उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

बाहरी व्यक्तियों और संदिग्धों पर दून पुलिस की पैनी नजर

Spread the love
देहरादून : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों एंव क्षेत्र में निवास कर रहे संदिग्धों/बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन करने तथा नियमों का पालन न करने वालों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
उक्त निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक  04/11/2026 को अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत देहराखास, बंजारावाला, चमनपुरी, ब्रह्मपुरी व नेहरु कॉलोनी क्षेत्रान्तर्गत नई बस्ती रेस कोर्स, ऑफिसर्स कॉलोनी, आदि क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों व आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े व्यक्तियों के सत्यापन हेतु अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा 1000 से अधिक किरायेदारों/बाहरी व्यक्तियों के साथ- साथ पूर्व के आपराधिक घटनाओं में लिप्त /प्रकाश में आये/जमानत पर चल रहे 07 अभियुक्तो का भौतिक सत्यापन किया गया, इस दौरान आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े अभियुक्तो को किसी आपराधिक घटना में पुनः लिप्त मिलने पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी दी गयी।
बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के दौरान किरायेदारों/घरेलू नौकरों का सत्यापन न कराने व अन्य अनियमितता मिलने पर पुलिस द्वारा 78 भवन स्वामियों के विरूद्ध पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए उनका 07 लाख 80 हज़ार रु० का जुर्माना किया गया तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले 27 व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में चालान कर 13500 का जुर्माना वसूल किया गया।
 अभियान के दौरान पुलिस द्वारा संदिग्ध रूप से घूम रहे 21 व्यक्तियों को थाने लाया गया, जिनसे आवश्यक पूछताछ कर उनके सत्यापन की कार्रवाई की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button