उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड को Oct. 2026 से March 2027 तक अतिरिक्त बिजली का लाभ मिलेगा।

उत्तराखंड को सर्दियों में केंद्रीय पूल से अतिरिक्त बिजली

Spread the love

 

उत्तराखंड: 26 Sep. 2026,  उत्तराखंड में सर्दियों के दौरान बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए केंद्र सरकार ने केंद्रीय क्षेत्र के विद्युत उत्पादन केंद्रों के अनआवंटित पूल से राज्य के लिए अतिरिक्त बिजली का आवंटन मंजूर कर लिया है। उत्तराखंड को अक्टूबर 2026 से मार्च 2027 तक इस अतिरिक्त आवंटन का लाभ मिलेगा।

आदेश के तहत अक्टूबर में 5 मेगावाट, नवंबर में 8 मेगावाट, दिसंबर में 16 मेगावाट, जनवरी 2027 में 19 मेगावाट, फरवरी में 16 मेगावाट और मार्च में 9 मेगावाट बिजली आवंटित की गई है। इस प्रकार छह माह में कुल 73 मेगावाट बिजली का आवंटन किया गया है। यह व्यवस्था एक अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगी।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की सर्दियों की बिजली आवश्यकता को देखते हुए अतिरिक्त बिजली आवंटित किए जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button