
उत्तराखंड: 12 Sep. 2026, देहरादून / राजधानी स्थित थाना पटेलनगर क्षेत्र में 08/09/2026 को वादिनी साक्षी चौहान पुत्री स्व० अशोक कुमार निवासी असलमपुर भुल्लन थाना नगीना देहात जिला बिजनौर हाल पता D.S.P Chowk बड़ोवाला थाना पटेलनगर देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून पर आकर तहरीर दी गयी कि मै और मेरा फुफेरा भाई सत्यम कुमार पुत्र स्व0 नौभार सिंह निवासी भगवानवाला थाना धामपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता D.S.P Chowk बड़ोवाला थाना पटेल नगर देहरादून आज दिनांक 08/09/26 को समय करीब 7:40 बजे V. Mart मंडी Chowk से अपनी स्कूटी से अपने घर की ओर जा रहे थे, इस दौरान JIO पेट्रोल पम्प से करीब 200 मी0 आगे बडोवाला की ओर हमारे पीछे से आ रहे मोटर साईकिल सवार दो लड़को द्वारा हमारी स्कूटी के आगे अपनी मोटर साईकिल को रोक कर जान से मारने की नियत से हम पर फायर कर दिया, जिसमे मेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
तहरीर प्राप्त होने पर कोतवाली पटेलनगर पर तत्काल मु0अ0सं0- 614/2026 धारा 109(1)/3(5) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत उसके अनावरण तथा घटना में शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर तत्काल कोतवाली पटेल नगर पर अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा घटनास्थल व उस के आसपास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन किया गया साथ ही इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व अन्य माध्यमों से घटना में शामिल अभियुक्तो के संबंध में जानकारियां एकत्रित की गई।
पुलिस टीम द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों के दौरान आज दिनांक 11/09/2026 को पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई की बडोवाला क्षेत्र में फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले दोनों अभियुक्त आज संभवतः किसी अन्य घटना को अंजाम देने के लिए देहरादून आए हैं। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा पटेल नगर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, अभियान के दौरान पुलिस द्वारा गोरखपुर चौक पर एक बिना नंबर की संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस टीम को चैकिंग करता देख बाइक को तेजी से भागते हुए गोरखपुर चौक से प्रेम नगर जाने वाली रोड की ओर भाग गए, जिस पर पुलिस टीम द्वारा कंट्रोल रूम के माध्यम से संदिग्ध बाइक सवार व्यक्तियों की तलाश हेतु जनपद के अन्य थानों को सूचित करते हुए उनका पीछा किया गया तो दोनों बाइक सवार व्यक्ति चाय बागान पगडंडी पर अपनी मोटरसाइकिल को छोड़कर जंगल की ओर भाग गये। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने और उक्त व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर फायर कर दिया,
पुलिस द्वारा अपने बचाव में किए गए जवाबी फायर में एक बदमाश के पैर पर गोली लग गई तथा दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश की पहचान अंकित चौहान पुत्र ध्रुव नारायण निवासी सोसायटी रोड लक्सर, केशव नगर, हरिद्वार उम्र 25 वर्ष तथा मौके से फरार बदमाश की पहचान अंकुर के रूप में हुई। मौके से पुलिस टीम को अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा, जिंदा/खोखा कारतूस व 01 मोटरसाइकिल संख्या बरामद हुई।
अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि कुछ दिन पूर्व उसके द्वारा अपने साथी अंकुर के साथ मिलकर बड़ोवाला क्षेत्र में एक बैंक कर्मी को जान से मारने की नीयत से उस पर फायर किया गया था, पुलिस द्वारा घायल बदमाश को तत्काल उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया तथा उसके फरार साथी की तलाश हेतु पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा है।



