उत्तराखंडदेहरादून

80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी करेंगे ध्वजारोहण

Spread the love

 उत्तराखंड: 14 AUG. 2026, देहरादून / राजधानी स्थित  परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। 15 अगस्त को प्रातः 10 बजे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य मंच पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। समारोह को भव्य, गरिमामय, अनुशासित एवं सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

इस दौरान देहरादून जनपद के डीएम  डॉ. आशीष चौहान ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड पहुंचकर स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित नोडल अधिकारियों के साथ समारोह स्थल पर मंच, परेड, सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि समारोह से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करते हुए आयोजन को सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए।
मुख्य समारोह के दौरान पुलिस, अर्धसैनिक बल, होमगार्ड, एनसीसी तथा प्रांतीय रक्षक दल की टुकड़ियां पुलिस बैंड की मधुर धुन के बीच राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देंगी। समारोह में देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, राज्य आंदोलनकारियों, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों तथा सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित करेंगे।
देहरादून जिला प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह में आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ ही कार्यक्रम को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह स्थल पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर भी पुलिस एवं संबंधित विभागों द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button