डॉ. सयाना की कुर्सियां बदलीं, क्या मेडिकल कॉलेजों की बदहाल तस्वीर भी बदलेगी ?

उत्तराखंड: 04 AUG. 2026, मंगलवार को देहरादून । / राजधानी स्थित प्राप्त जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड सरकार ने चिकित्सा शिक्षा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए डॉ. आशुतोष सयाना को एक बार फिर चिकित्सा शिक्षा निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी है। जानकारी के मुताबिक डॉ. अजय कुमार आर्या को निदेशक, चिकित्सा शिक्षा के प्रभार से मुक्त करते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी का प्राचार्य बनाया गया है। अब राज्य के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों की व्यवस्था को बेहतर बनाने की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। वही जिसमें निदेशक डॉ. सयाना के पास मेडिकल कॉलेज और चिकित्सा शिक्षा प्रशासन का लंबा अनुभव है। साथ डा./प्रो. आशुतोष सायाना निदेशक की जिम्मेदारी मिलने से मेडिकल कालेजो अस्पतालो में क्या अब मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्या मेडिकल कॉलेजों की स्वास्थ्य व्यवस्था पर जनता का भरोसा मजबूत होगा।वही राज्य के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों की व्यवस्था को बेहतर बनाने की बड़ी जिम्मेदारी उनके कंधों पर दी गई है। इस पर डॉ0 सायाना कितने खरा उतरेगें ये भविष्य बताएगा। साथ ही जनता का सवाल स्वाभाविक है—अगर सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों पर भरोसा नहीं बढ़ेगा तो आम मरीज किस पर भरोसा करेगा.?



