उत्तराखंडदेहरादूनविविध

AISNA उत्तराखंड इकाई की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न; पत्रकार हितों के लिए नई रणनीति पर चर्चा

Spread the love

उत्तराखंड: 01 AUG, देहरादून / राजधानी। ऑल इंडिया स्मॉल न्यूजपेपर्स एसोसिएशन (आईसना) उत्तराखंड इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक हरिद्वार रोड स्थित GID रेस्टोरेंट ​देहरादून में आयोजित की गई। वही इस बैठक की (आईसना-उत्तराखंड (ई))  की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्षता  श्रीमती शशि शर्मा ने की, इस बैठक  में शामिल प्रमुख पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। वही  बैठक का मुख्य एजेंडा आईसना-उत्तराखंड संगठन का विस्तार करना और पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस रणनीति तैयार करना था।

साथ ही ​नई ऊर्जा और जिम्मेदारी के साथ काम करने का आह्वान किया। वही, ​बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती शशि शर्मा ने कहा कि संगठन अब नई दिशा और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपील की कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियों को वे पूरी निष्ठा और बखूबी के साथ निभाएं। साथ ही, संगठन से अधिक से अधिक नए सदस्यों को जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।
​पत्रकारों के हितों और आगामी कुंभ मेले पर विशेष फोकस किया।

इस दौरान ​प्रदेश महासचिव – सोमपाल सिंह ने कहा कि सभी को एकजुट होकर पत्रकारों के हितों के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने एक अहम घोषणा करते हुए कहा कि हरिद्वार में आगामी कुंभ 2027 मेले के दौरान पत्रकारों के लिए एक हेल्थ कैंप (स्वास्थ्य शिविर) लगाया जाएगा, जिसके संबंध में जल्द ही कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक बुलाकर रूपरेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने सदस्यों से सदस्यता अभियान तेज करने और पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।
​रणनीति और एकजुटता पर विशेष जोर दिया जाएं।

साथ ही ​सहसचिव – अफरोज खां ने कहा कि बैठक में चर्चा किए गए मुख्य बिंदुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श के बाद पत्रकारों के हित में ठोस रणनीति बनाई जाएगी। प्रदेश कोषाध्यक्षधीरज पाल सिंह ने भी अपने बहुमूल्य सुझाव साझा किए। इसके अलावा, पत्रकार अनूप ढौंडियाल ने सभी सदस्यों से आपसी एकजुटता बनाए रखते हुए आईसना-उत्तराखंड को और अधिक मजबूत करने का आग्रह किया।
​बैठक के अंत में महासचिव ने घोषणा की कि जल्द ही एक और बड़ी बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें आज के विभिन्न बिंदुओं, पत्रकारों की समस्याओं और सदस्यों के सुझावों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।  बैठक में प्रमुख उद्देश्य: संगठन का विस्तार, पत्रकारों के हित और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखाअध्यक्षा की जाएगी तैयार।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button