उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

02 लाख से अधिक कीमत की 7.59 ग्राम अवैध स्मैक हुई बरामद

एसएसपी दून की कुशल रणनीति से दून पुलिस के शिकंजे में फंसते नशा तस्कर

Spread the love
उत्तराखंड: 20 JUNE 2026, शनिवार को देहरादून / राजधानी स्थित आज  कोतवाली डोईवाला पर गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत लच्छीवाला फ्लाईओवर के नीचे चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर दिनांक: 19-06-26 एक अभियुक्त विशाल उर्फ गोपी पुत्र लक्ष्मी चन्द को 7.59 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0सं0-186/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
 पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो स्वंय भी नशे का आदी है तथा उक्त स्मैक उसके द्वारा स्थानीय नशेडियों से थोडी-थोडी मात्रा में कम दामों में खरीदी गई थी, जिसे वो अन्य नशेडियों को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक था, जिससे उसके स्वंय की नशे की आवश्यकताओं की भी पूर्ति हो सके। अभियुक्त पूर्व में भी चोरी के अभियोग में जेल जा चुका है।
वही जिसमें  मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करने तथा वर्तमान में प्रचलित ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button