उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

सहसपुर में 326 ग्राम चरस बरामद, पति-पत्नी गिरफ्तार

Spread the love
उत्तराखंड: 20 May 2026,बुधवार को देहरादून / राजधानी स्थित कोतवाली सहसपुर क्षेत्रान्तर्गत आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा वर्तमान में प्रचलित आपरेशन प्रहार के तहत सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
दिये गये निर्देशों के अनुपालन में दून पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही का विवरण निम्नवत है।
 1- देहरादून  स्थित कोतवाली सहसपुर क्षेत्रान्तर्गत 326 ग्राम अवैध चरस के साथ 01 महिला सहित 02 अभियुक्त गिरफ्तार
गिरफ्तार शुदा अभियुक्तों का नाम पताः- 1- नूर बेगम पत्नी काबुल निवासी मोहल्ला बंदूकची मिर्जापुर सहारनपुर, उ0प्र0, उम्र 35 वर्ष
2- काबुल पुत्र मरहूम फिरोज निवासी मोहल्ला बंदूकची मिर्जापुर सहारनपुर  उ0प्र0 उम्र 37 वर्ष
बरामद माल –1- 326 ग्राम अवैध चरस
पंजीकृत अभियोगः-
1- मु0अ0सं0 -154/2026 धारा 8/20 NDPS ACT  बनाम नूर बेगम
2- मु0अ0सं0 -155/2026 धारा 8/20 NDPS ACT  बनाम काबुल
 2- कोतवाली पटेलनगर -01 किलो 198 ग्राम अवैध गांजे के साथ 01 महिला अभियुक्ता गिरफ्तार
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्ताः-
1- रिंकू साहनी पत्नी अजय साहनी निवासी निकट ट्यूबवैल नंबर 4, ब्रह्मपुरी थाना पटेल नगर देहरादून उम्र 22 वर्ष
आपराधिक इतिहासः-
1-मु0अ0सं0- 465/2022, धारा- 8/20 NDPS Act
2-मु0अ0सं0- 235/2026, धारा- 8/20/29 NDPS Act
बरामदगी का विवरणः-01 किलो 198 ग्राम अवैध गांजा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button