उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

जनता से अपील की कि वे भ्रामक प्रचार और झूठी राजनीति से सतर्क रहें-BJP

Spread the love

उत्तराखंड: 09 May 2026, शनिवार को देहरादून/राजधानी में आज भाजपा महानगर देहरादून द्वारा कांग्रेस का पुतला दहन किया गया l उत्तराखंड कांग्रेस द्वारा चंपावत में बिना किसी ठोस विषय के भ्रम एवं भ्रामक प्रोपेगेंडा फैलाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी देहरादून महानगर के कार्यकर्ताओं ने पटेल नगर में जोरदार प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की जनविरोधी एवं भ्रामक राजनीति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस लगातार जनता को गुमराह करने, असत्य तथ्यों के आधार पर राजनीतिक माहौल खराब करने और विकास कार्यों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है, जिसे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा।

भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा, “कांग्रेस के पास जनता के मुद्दों पर बात करने के लिए कोई ठोस एजेंडा नहीं बचा है, इसलिए वह भ्रम, प्रोपेगेंडा और असत्य तथ्यों के सहारे राजनीतिक माहौल को दूषित करने का प्रयास कर रही है। भारतीय जनता पार्टी ऐसे किसी भी षड्यंत्र को सफल नहीं होने देगी। हमारी प्राथमिकता केवल जनसेवा, विकास और राष्ट्रहित है।”

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनता से अपील की कि वे भ्रामक प्रचार और झूठी राजनीति से सतर्क रहें तथा विकास और सुशासन की राजनीति का समर्थन करें। उन्होंने कहा कि भाजपा सदैव जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए प्रदेश और देश के विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है तथा आगे भी इसी संकल्प के साथ कार्य करती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button