उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिशासन-प्रशासन

उत्तराखंड कैबिनेट का किया गया विस्तार, नवनियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ

Spread the love

 उत्तराखंड: 20 MARCH 2026, शुक्रवार को देहरादून / राजधानी स्थित  20 मार्च 2026 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट का विस्तार किया गया, वही जिसमें आज  लोक भवन देहरादून में  उत्तराखंड   राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उत्तराखण्ड सरकार के मंत्रिपरिषद के नवनियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।हरादून के विधायक खजान दास, रुद्रप्रयाग के विधायक भरत चौधरी, हरिद्वार के विधायक मदन कौशिक, रूड़की के विधायक प्रदीप बत्रा और नैनीताल के विधायक राम सिंह कैड़ा का नाम शामिल है।  जिससे अब कैबिनेट सदस्यों की कुल संख्या 12 हो गई है।

शपथ लेने वाले नए मंत्री:

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे। राज्यपाल ने विधायक श्री खजान दास, श्री मदन कौशिक, श्री भरत सिंह चौधरी, श्री प्रदीप बत्रा एवं श्री राम सिंह कैड़ा को मंत्री पद की शपथ दिलाई।
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पांच नेताओं के मंत्री पद की शपथ लेने पर उत्तराखंड के इस

इस  अवसर पर  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “सबसे पहले, मैं उन सभी सम्मानित व्यक्तियों को बधाई देना चाहता हूं जिन्हें आज मंत्रिपरिषद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मैं उन सभी को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। ये सभी लंबे समय से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं। इनके साथ मिलकर हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के विजन को साकार करने में योगदान देंगे और ये सभी गणमान्य व्यक्ति इस लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।”

इस दौरान क्षेत्रीय संतुलन: इस विस्तार में गढ़वाल और कुमाऊं के साथ-साथ मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों के बीच संतुलन बनाने का प्रयास किया गया है।

चुनाव पूर्व तैयारी: यह कदम 2027 विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पद की स्थिति: चौधरी, बत्रा और कैड़ा ने पहली बार मंत्री पद की शपथ ली है।

वही इस  शपथ ग्रहण समारोह में महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी, कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, श्रीमती रेखा आर्या, श्री गणेश जोशी एवं श्री सौरभ बहुगुणा, सांसद श्री महेन्द्र भट्ट और श्री नरेश बंसल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button