
उत्तराखंड: 18 MARCH 2026, बुधवार को देहरादून। हरिद्वार में एस०एम० जे० एन० (पी०जी) कॉलेज, हरिद्वार द्वारा एक राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया गया। यह राष्ट्रीय जल संरक्षण विषय पर यूकोस्ट देहरादून के सहयोग से आयोजित किया गया। इस राष्ट्रीय सेमिनार में डी०ए०वी०(पी०जी) कॉलेज देहरादून के जन्तु विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ० पुष्पेन्द्र कुमार शर्मा को “एन्टोमोलॉजिस्ट ऑफ द ईयर-2025” अवार्ड से सम्मानित किया गया।
यह अवार्ड उनके द्वारा परभक्षी कीटों की विविधता एवं उनके स्वभाव पर किये गये शोध कार्यों के लिया दिया गया। यह अवार्ड मुख्य अतिथि श्री रविन्द्र पुरी महाराज (अध्यक्ष, भारतीय अखाडा परिषद), पद्मश्री श्री कल्याण सिंह रावत, आई० ए० ई०एस० के अध्यक्ष, प्रोफेसर बी०डी० जोशी द्वारा दिया गया।
इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य सुनील बत्रा, सेमिनार कन्वीनर डॉ० संजय माहेश्वरी एवं सेमिनार सचिव डॉ० विजय शर्मा भी मौजूद रहे → डॉ. पुष्पेन्द्र कुमार शर्मा के 76 शोध पत्र एवं बुक चैप्टर अलग-अलग प्रतिष्ठित जर्नल एवं पुस्तकों में प्रकाशित हो चुके है। उनकी 12. किताबे प्रकाशित हो चुकी है।
उनके निर्देशन में तीन शोधार्थी डॉक्टरेट की डिग्री कर चुके है। एवं वर्तमान में दो विद्यार्थी शोध कर रहे है वे अभी तक 84 राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय सम्मेलनों में भाग ले चुके है। कुल शोध पत्र एवं बुक चैप्टर प्रकाशित 76 शोध पत्र प्रकाशित, 12 बुक प्रकाशित, 5 PHD निर्देशन, 03 शोध छात्र पूर्ण कर चुके है। 02. अभी जारी है। कुल अवार्ड 17 मिल चुके!



