उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

भाजपा का बड़ा दांव: उत्तराखंड में कई नेताओं को दायित्व बांटें,ध्रुव को मीडिया सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष बनाया

Spread the love

उत्तराखंड: 04 April 2026, शनिवार को देहरादून  उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की धामी 2.0 सरकार ने चुनावी माहौल से पहले बड़ा राजनीतिक कदम उठाते हुए दायित्वधारियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के कई वरिष्ठ नेताओं को दर्जाधारी राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है।

लंबे समय से प्रतीक्षित इस सूची के जारी होने के बाद संगठन और सरकार में सक्रिय कार्यकर्ताओं व नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। माना जा रहा है कि यह फैसला आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक संतुलन और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को साधने के लिए लिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, सूची में शामिल कई नाम पार्टी के पुराने और सक्रिय चेहरे हैं, जिन्हें संगठन में उनकी निष्ठा और योगदान के आधार पर यह जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि, अभी पूरी सूची सार्वजनिक नहीं हुई है और धीरे-धीरे नाम सामने आ रहे हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस फैसले से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा, वहीं क्षेत्रीय समीकरणों को भी साधने में मदद मिलेगी। कुमाऊं और गढ़वाल दोनों क्षेत्रों को साधने की रणनीति के तहत संतुलन बनाने की कोशिश साफ दिखाई दे रही है।

 वही जिसमें नैनिताल से ध्रुव मूलतः भीमताल के रहने वाले हैं और वर्तमान में हल्द्वानी में निवासरत हैं। वरिष्ठ पत्रकार ध्रुव रौतेला पुष्कर सिंह धामी सरकार में एक अहम ओहदा दे कर नवाजा गया है। रौतेला को उत्तराखंड सरकार में मीडिया सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है। ध्रुव लम्बे समय तक ध्रुव राज्यपाल और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के O.S.D रहे हैं, जब से राज्यपाल थे महाराष्ट्र के. धामी सरकार में अब उनको इस पद से नवाजा गया है। उम्मीद जताई जा रही है उनके आने से मीडिया बंधुओं और सरकार के बीच वे एक अहम एक कड़ी का काम करेंगे। और सरकार को उचित सलाह देंगे।

फिलहाल, जिन नेताओं के नाम सामने आए हैं, उनमें कई वरिष्ठ और लंबे समय से संगठन से जुड़े कार्यकर्ता शामिल हैं। पूरी सूची जारी होने के बाद ही स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी कि किन-किन नेताओं को किस विभाग या दायित्व की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस दौरान  कुमाऊं और गढ़वाल से कई वरिष्ठ नेताओं के नाम पर लगी दर्जधारी राज्यमंत्री की मुहर! उत्तराखंड भाजपा ने आखिरकार चुनाव से पहले दायित्वधारियों की लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें से कुछ नाम अभी सामने आए हैं।

1: नैनीताल निवासी वरिष्ठ पत्रकार ध्रुव रौतैला को नियुक्त किया मीडिया सलाहकार समिति उपाध्यक्ष ।
2: टिहरी के विनोद सुयाल को युवा कल्याण सलाहार समिति में उपाध्यक्ष।
3: टिहरी से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, टिहरी गढ़वाल सोना सजवाण को जड़ी-बूटी सलाहकार समिति में उपाध्यक्ष।
4: चंपावत से मुकेश महराना को चाय विकास सलाहकार समिति में उपाध्यक्ष ।
5: कुलदीप सिंह बुटोला को उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद का बनाया गया अध्यक्ष ।
6: पूर्व प्रमुख और भाजपा के वरिष्ठ नेता ख़ेम सिंह चौहान को उत्तराखंड ओबीसी आयोग उपाध्यक्ष ।
7: चारु कोठारी क़ो बनाया गया राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद का उपाध्यक्ष।
8: चम्पावत निवासी सुश्री हरिप्रिया जोशी को बनाया उत्तराखंड राज्य महिला आयोग में उपाध्यक्ष।
9: गोविंद पिलखवाल को (दर्जा राज्यमंत्री)
उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद उपाध्यक्ष ।
10: बलजीत सोनी क़ो बनाया गया अल्पसंख्यक आयोग का उपाध्यक्ष।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button