उत्तराखंडदेहरादूनसामाजिक

BKU किसान भाईयों ने बाबा टिकैत को याद कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी गई: शर्मा

BKU (WF.} कि ओर से महर्षि वाल्मीकि जयंती पर भंडारे का आयोजन

 भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के सोमदत्त शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं किसान भाईयों ने आज  बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की  जयंती पर  विनम्र सच्ची श्रद्धांजलि दी गई। वही इस मौके पर   बीकेयू राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमदत्त ने कहा कि किसानों और मजदूरों के लिए उनके जज्बात उनका हौसला किसानों के प्रति उनके ह्रदय की पीड़ा देश के सत्ताधारियों के साथ उनका संघर्ष एक सच्चे ईमानदार सादगी से परिपूर्ण उनका व्यक्तित्व उनको अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाता है। उन्हें युग पुरोधा बनाता है। जिस प्रकार आम आदमियों को साथ लेकर संगठित शक्ति से उन्होंने अनेकों बार सत्ताधीशों की मनमानी पर अंकुश लगाया था। और किसानों को उनके अधिकारों के प्रति जागृत किया था।
यह अपने आप में इतिहास लिखने जैसा है।

जहां एक तरफ सैकड़ों लोगों ने निजी स्वार्थ से प्रेरित छोटे छोटे संगठन बनाकर किसानों को गुमराह करके अपना हित साध रहे हैं।निश्चित रूप से उनकी आत्मा को दुःख होता होगा। आज हम सच्चाई के साथ उनके पदचिन्हों का अनुगमन कर सकें।, हमारी तरफ से यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि रहेगी।

वही दूसरी ओर भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष  सोमदत्त शर्मा  ने सभी सम्मानित किसान भाइयों को सूचित किया जाता है। कल 7 अक्टूबर दिन मंगलवार सुबह 10:00 बजे महर्षि वाल्मीकि जयंती बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है। आप सबसे अनुरोध है सुबह 10:00 बजे अजबपुर बाईपास रेलवे क्रॉसिंग पुल के नीचे पहुंचने की कृपा करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button