दुर्गा महोत्सव का समापन, भक्तों ने नाचते-गाते हुए दी विदाई

उत्तराखंड: 02 अक्टूबर 2025 बृहस्पतिवार को देहरादून । शहर के विभिन्न पंडालों में पांच दिवसीय दुर्गा महोत्सव शारदीय नवरात्रि का समापन विजयादशमी ;दशहरा, के दिन आज 2 अक्टूबर 2025 को नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिपूर्वक पूजा.अर्चना के बाद दो अक्टूबर दशमी को दूर्गा महोत्सव पंडालों में सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन गंगा, नदी में कर उन्हें विदाई दी और सबसे पहले भगवान श्रीगणेश जी व कार्तिक भगवान,मॉ लक्ष्मी देवी,मॉ सरस्वती और मॉ दुर्गा की प्रतिमा को पूजा अर्चना के साथ विसर्जन के समय जय मां दुर्गे और अगले बरस तू जल्दी आ, का जयघोष किया। इस प्रक्रिया में भक्त नाचते.गाते हुए और जयकारे लगाते हुए गंगा घाट स्थल तक पहुंचते हैं।
देहरादून में पंडालों में विजयादशमी को विभिन्न संगठनों ने शोभायात्रा निकालकर मां के जयकारे लगाए। वहीं कई लोग भावुक भी दिखे। देहरादून के करनपुर में लक्ष्मी नारायण मंदिर पंडाल में बजरंग सेवा समिति द्वारा आयोजित 35 वीं दुर्गा पूजा के मौके पर आज सुबह 7:00 बजे विसर्जन पूजा की गई। जिसमें महिलाओं ने एक दूसरे पर सिंदूर लगाकर सिंदूर खेला। पंडित शास्त्री गिरीश चंद शर्मा द्वारा विसर्जन पूजा की गई। जिसके बाद सुबह 11:00 बजे शोभायात्रा निकाली गई। इससे पहले मंदिर में विश्व शांति की कामना की गई।इस मौके पर करनपुर मंदिन के प्रधान सुरेश दूसेजा, सुभाष वासुदेव, वर्तामान पार्षद वार्ड नं 15 के रवि कुमार, पूजा समिति के इस बार बने प्रधान सौरभ दुसेजा, कोषाध्यक्ष चेतन दिवान, जितेंद्र सहानी,उपाध्यक्ष सन्नी मेहरा , महासचिव रिपुल, मीडिया प्रभारी सोमपाल सिंह , प्रियांश मेहरा,, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। मौजूद रहे।
देहरादून में विजयादशमी को मां दुर्गा की स्तुति, ढोल.नगाड़े की धुन के बीच नृत्य करते भक्ति में डूबे श्रद्धालुओं ने देहरादून स्थित बंगाली लाइब्रेरी करनपुर, पूजा समिति,, यंग बॉयज क्लब ओल्ड डालनवाला, करनपुर बाजार में बजरंग सेवा समिति दूर्गा पूजा महोत्सव,दुर्गाबाड़ी पूजा समिति गढ़ी कैंट, कालीबाड़ी पूजा समिति आराघर में स्थापित प्रतिमाओं को विसर्जन से पूर्व विधि विधान के पूजाए, भोग लगाकर पूजा की साथ ही विवाहित महिलाएं एक-दूसरे को सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
इस दौरान बजरंग सेवा समिति करनपुर में 35 दुर्गा पूजा महोत्सव के पूर्व अध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी सोमपाल सिंह ने बताया कि मां दुर्गा के भक्त मां की मूर्ति के विसर्जन के बाद शाय 8.00बजे करनपुर बाजार लक्ष्मी नारायाण मंदिर पूजा पंडाल में समिति ने विजय मिल मनाया गया।