क्राइमदेहरादून

राजधानी देहरादून मे फटा जिंदा बम, कई लोगों की हालत गंभीर !

Spread the love

उत्तराखंड: 09 मई 2024 ,देहरादून। राजधानी देहरादून मे मोर्टार फटने से आठ लोग बुरी तरह घायल हो गये, ब्लास्ट होने से किसी का हाथ गायब तो, किसी का शरीर का अन्य अंग उड़ गया। सभी घायलो की हालत नाजुक बनी हुई हैं। घायलों को दून अस्पताल मे भर्ती कराया गया गया हैं। जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून के किद्दूवाला रायपुर क्षेत्र में कबाड़ी की दुकान में जिंदा बम फटा हैं। किद्दूवाला में एक कबाड़ी की दुकान में अचानक धमाका हो गया। जिसमें आठ लोग घायल हो गए। तीन लोग गंभीर घायल हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किद्दूवाला के कुछ कबाड़ी रायपुर के मालदेवता स्थित आर्मी की फायरिंग रेंज में कूड़ा बीनते थे। बताया जा रहा है कि किसी के हाथ इसी रेंज से बिना फायर हुआ बम लगा था। इसी बम को आज कबाड़ी की दुकान पर हथाैड़े से तोड़कर अलग किया जा रहा था। इसी दाैरान बार-बार हथौड़े मारने से बम फट गया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रायपुर क्षेत्र में धमाके की सूचना मिली थी। माैके जाकर जांच की गई है। घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जो बम फटा है उसकी भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि घायल युवकों में से एक युवक का हाथ अलग हो गया। वहीं तीन की हालत अधिक गंभीर बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button